जीरा खाने के फायदे (सौ. सोशल मीडिया) 
लेटेस्ट न्यूज़

क्या सच में वेट लॉस के लिए फायदेमंद होता है जीरा, स्टडीज में हुआ नया खुलासा

पेट की चर्बी को कम करने के लिए आज हम आपको एक खास तरह के भारतीय मसाले के बारे में जानकारी देंगे जो पेट की जिद्दी चर्बी को कम करने का काम करता है। जीरा वेट लॉस के लिए फायदेमंद होता है।

दीपिका पाल

आजकल हर कोई मोटापा या अपने बढ़े हुए वजन की समस्या से परेशान है। मोटापा बढ़ने की समस्या हर किसी के व्यक्तित्व पर सवाल करती है। मोटापा की समस्या से निपटने के लिए लोग जिम,फिटनेस क्लास का सहारा लेते है लेकिन फिर भी कई लोगों को राहत नहीं मिलती है। पेट की चर्बी को कम करने के लिए आज हम आपको एक खास तरह के भारतीय मसाले के बारे में जानकारी देंगे जो पेट की जिद्दी चर्बी को कम करने का काम करता है।

जीरा, वेट लॉस के लिए फायदेमंद होता है इसके लिए कुछ स्टडी में बताया गया है चलिए जानते हैं इसके बारे में...

जानिए स्टडी में क्या कहा

यहां पर पेट की चर्बी कम करने के लिए जीरा फायदेमंद माना गया है। इसे लेकर स्टडी ने भी माना है कि, अगर आप जीरा पानी नियमित तौर पर पीते है तो आपके पेट के आसपास का फैट कम होने लगता है। इतना ही नहीं एक्सपर्ट का कहना यह भी है कि, वजन कम करने के लिए जीरा एक सपोर्टिव के रूप में काम कर सकता है, लेकिन इसके साथ-साथ बैलेंस डाइट और रेगुलर एक्सरसाइज भी बहुत जरूरी है।

जानिए जीरा खाने के खास फायदे

यहां पर आप अगर जीरा का सेवन नियमित रूप से करते है तो आपको कई तरह के फायदे मिलते है जो इस प्रकार है...

1- जीरे को पाचन के लिए सबसे बेस्ट विकल्प माना गया है। अगर हम सब्जी के रूप में या जीरे का पानी पीते है तो फायदा मिलता है। पेट में डाइजेस्टिव एंजाइम्स को बढ़ाने में जीरे का अलग रोल होता है। जीरा खाने से पाचन को तो फायदा मिलता ही है शरीर के सारे टॉक्सिन भी बाहर निकल जाते है।

2- सेहत के लिए बेस्ट जीरा होता है। यहां पर जीरे में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर में सूजन को कम करने में मददगार होते हैं। यहां पर सूजन को कई बीमारियों का कारण बताया गया है। इसके लिए आप जीरे का सेवन नियमित करते रहे।

3- जीरे का सेवन करने से शरीर को फायदा मिलता है यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को बेस्ट बनाता है। च्छा मेटाबॉलिज्म होने से शरीर अधिक कैलोरी बर्न करता है, जो वजन घटाने में मददगार हो सकता है। जीरा खाने से एनर्जी मिलती है।

यहां पर जीरा आपके पेट की चर्बी को सीधे तौर पर पिघलाता नहीं है बल्कि आपके पाचन और वजन को धीरे-धीरे सही करता है। जब आपका पाचन और मेटाबॉलिज्म सही होता है, तो शरीर ज्यादा कुशलता से काम करता है।

सरकार के खिलाफ बोलने पर एनकाउंटर में मारा जा सकता हूं, सोनम वांगचुक का बड़ा दावा; मांगा अमित शाह का इस्तीफा

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?