करवाचौथ शॉपिंग मार्केट (सौ. सोशल मीडिया) 
लेटेस्ट न्यूज़

करवाचौथ के लिए इन बाजारों से खरीदें सस्ती और अच्छी साड़ियां, जहां मिलेगा और भी बहुत कुछ

Karwa Chauth 2025: करवा चौथ के दिन महिलाएं सबसे सुंदर दिखना चाहते हैं इसके लिए वह साड़ियों की शॉपिंग करना हफ्तों पहले शुरू कर देती हैं। इसके लिए दिल्ली के कुछ मार्केट को विजिट किया जा सकता है।

प्रीति शर्मा

Karwa Chauth Shopping: करवा चौथ का त्यौहार कुछ ही दिनों में है और ऐसे में महिलाएं बाजारों में शॉपिंग करना पसंद करती हैं। व्रत के दिन खास दिखने के लिए साड़ी, ज्वेलरी, चूड़ियां, मेकअप आदि से जुड़ा सामान खरीदती हैं। इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और चांद देखने के बाद ही व्रत खोलती हैं। करवाचौथ पर महिलाएं नई साड़ी पहनती हैं जिसके लिए वह हफ्तों से तैयारी में लग जाती हैं।

अगर आपको समझ नहीं आ रहा है कि करवा चौथ के लिए साड़ी की शॉपिंग कहां से की जाए तो हम आपको दिल्ली के कुछ ऐसे बाजारों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर सस्ती और अच्छी साड़ियां मिलती हैं। इसके अलावा आप अन्य चीजों की भी शॉपिंग का मजा ले सकती हैं।

चांदनी चौक

महिलाओं को ज्यादातर साड़ियों को शौक रहता है तो इसके लिए आप चांदनी चौक जा सकते हैं। यहां पर सस्ते दामों पर अच्छी साड़ियां मिल जाती हैं। इसके अलावा भी आप यहां कई चीजों की शॉपिंग कर सकते हैं। जहां नए और ट्रेंडी चीजों का कलेक्शन मिलता है। ज्वेलरी से लेकर मेकअप तक करवा चौथ का जरूरी सामान यहां मिल जाएगा।

लाजपत नगर मार्केट

दिल्ली का लाजपत नगर मार्केट करवा चौथ की शॉपिंग के लिए बेस्ट है। नोएडा में रहने वाले लोगों के लिए यह अच्छी शॉपिंग प्लेस है। यहां आपको हर तरह की साड़ियां मिल जाएंगी। त्योहारों के आसपास इस बाजारों की रौनक और ज्यादा बढ़ जाती है। यहां आप आप दोस्तों के साथ जा सकते हैं।

सरोजनी नगर मार्केट

साड़ी, सूट या अन्य कपड़ों की शॉपिंग के लिए दिल्ली का सरोजिनी नगर मार्केट बेस्ट है। यहां पर महिलाएं शॉपिंग के लिए ज्यादा आती हैं। करवा चौथ पर यहां लहंगे या साड़ी का अच्छा कलेक्शन मिल जाता है। यहां पर आप अन्य चीजों की भी शॉपिंग आराम से कर सकते हैं।

करोल बाग मार्केट

दिल्ली के करोल बाग मार्केट में अच्छे और सस्ते कपड़े मिल जाते हैं। यहां पर थोड़ी बार्गेनिंग करके आप किफायती दामों पर साड़ियां खरीद सकते हैं। करवा चौथ के लिए इस जगह साड़ियों की शॉपिंग का प्लान किया जा सकता है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा