के एम नूरुल हुदा, (पूर्व चुनाव आयुक्त, बांग्लादेश) 
लेटेस्ट न्यूज़

बांग्लादेश के पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त गिरफ्तार, चुनाव में हेराफेरी से जुड़ा है मामला

शेख हसीना की अवामी लीग सरकार के सत्ता से बेदखल होने के बाद से ही पार्टी के नेताओं और समर्थकों को निशाना बनाया जा रहा है। कई नेताओं को या तो गिरफ्तार कर लिया गया या वे देश छोड़कर भाग गए।

मनोज आर्या

ढाका: बांग्लादेश के पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) के एम नूरुल हुदा को उनके कार्यकाल के दौरान चुनावों में हेराफेरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। ढाका महानगर पुलिस के उपायुक्त मोहिदुल इस्लाम ने रविवार को कहा कि हुदा को पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) द्वारा उनके और अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना सहित 18 अन्य के खिलाफ दर्ज मामले में गिरफ्तार किया गया है।

‘डेली स्टार' अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने कहा कि यह शायद पहली बार है कि चुनाव से संबंधित मुद्दों पर किसी पूर्व सीईसी को हिरासत में लिया गया है। इससे पहले दिन में, 77 वर्षीय हुदा पर उनके उत्तरा स्थित आवास के बाहर भीड़ ने हमला कर दिया था। हुदा ने 2014, 2018 और 2024 में चुनावों का आयोजन कराया था।

भीड़ ने आवास पर बोला हमला

उत्तरा पश्चिम पुलिस थाने के प्रमुख हाफिजुर रहमान ने कहा कि हमें सूचना मिली थी कि भीड़ ने हुदा को घेर लिया है, जिसके बाद हम घटनास्थल पर गए थे। हमने उन्हें हिरासत में ले लिया है। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि भीड़ ने ढाका के उत्तरा इलाके में स्थित हुदा के आवास पर धावा बोल दिया और पुलिस के पहुंचने से पहले ही उन्हें घर से बाहर खींच लिया। सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में लोगों का एक समूह हुदा को जूतों से पीटता, उन्हें जूतों की माला पहनाता और उनके ऊपर अंडे फेंकते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो में भीड़ उन्हें गाली देती हुई और पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने के बाद भी पीटती नजर आ रही है। अमेरिका ने ईरान पर किया हमला तो ट्रंप से खफा हो गई जनता, न्यूयॉर्क में लहराए फिलिस्तीनी झंडे, देखें वीडियो

किस मामले में गिरफ्तार हुए पूर्व चुनाव आयुक्त?

अधिकारी ने बताया कि हुदा रात पुलिस के जासूसी शाखा कार्यालय में बिताएंगे और कानूनी कार्रवाई के लिए उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। बीएनपी ने हुदा सहित 19 लोगों के खिलाफ 2014, 2018 और 2024 में हसीना शासन के तहत ‘लोगों के जनादेश के बिना' आम चुनाव कराने का मामला दर्ज किया है। हसीना ने इन सभी चुनावों में जीत हासिल की थी।

एजेंसी इनपुट के साथ- 

B Nagendra Resignation: कौन हैं बी नागेंद्र, डीके शिवकुमार कैबिनेट से क्यों दिया इस्तीफा; जानें सबकुछ

वाल्मीकि निगम घोटाले में घिरे B. Nagendra ने दिया इस्तीफा, बोले- दलित होने के कारण बनाया जा रहा निशाना

अरुणाचल प्रदेश में डोली धरती, कुरुंग कुमे में महसूस किए गए भूकंप के झटके; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग!

रक्षाबंधन पर PM मोदी का खास अंदाज, बच्चों के साथ की मस्ती; छोटी बच्ची से की ये खास फरमाइश- VIDEO

मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना है, अमित शाह ने क्यों कही ये बात? कोरोना काल का भी सुनाया बड़ा अनुभव