बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का साजिशकर्ता जीशान अख्तर लाया जाएगा मुंबई 
लेटेस्ट न्यूज़

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का साजिशकर्ता जीशान अख्तर लाया जाएगा मुंबई, खुलेंगे कई राज

Baba Siddique Murder Case: महाराष्ट्र के मंत्री योगेश कदम ने बताया कि जीशान अख्तर को कनाडा में गिरफ्तार कर लिया गया है। अब उसे मुंबई लाने की तैयारी की जा रही है। जीशान बाबा सिद्दीकी की हत्या का मुख्य आरोपी है।

सोनाली चावरे

मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के कथित मुख्य साजिशकर्ता जीशान अख्तर को कनाडा में गिरफ्तार कर लिया गया है। यह जानकारी महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री योगेश कदम ने बुधवार को दी।

सूत्रों के अनुसार अख्तर (22) को फर्जी पासपोर्ट के एक मामले में पकड़ा गया है। कदम ने ‘पीटीआई-वीडियो' को बताया कि बाबा सिद्दीकी हत्या मामले में शामिल रहे जीशान को कनाडा में गिरफ्तार किया गया है। हमने उसे भारत वापस लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हम उसे वापस लाने के बाद उससे आगे की पूछताछ करेंगे।

मुंबई पुलिस के अनुसार, जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने राकांपा नेता सिद्दीकी की हत्या की सुपारी जीशान अख्तर और शुभम लोनकर को दी थी। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री सिद्दीकी की 12 अक्टूबर 2024 को बांद्रा इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में अब तक कम से कम 26 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड की चार्जशीट में क्या है?

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड की चार्जशीट के अनुसार, इस मामले में 26 आरोपी गिरफ्तार हैं। पहला आरोपी गुरमेल सिंह और 26वां आरोपी सुमित दिनकर है। वांटेड में 3 आरोपियों के नाम हैं। शुभम लोनकर, मोहम्मद यासीन उर्फ जीशान अख्तर, जिसे अब गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही इसमें अनमोल बिश्नोई का भी नाम था। चार्जशीट में जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम नहीं है।

पिछले साल हुई थी हत्या
बता दें कि एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या 12 अक्टूबर को मुंबई के बांद्रा में उनके बेटे के ऑफिस के बाहर गोली मारकर की गई थी। गुरमेल सिंह, धर्मराज कश्यप और शिवकुमार गौतम ने बाबा सिद्दीकी पर गोली चलाई और घटना स्थल से भागने की कोशिश की। लेकिन, मौके पर मौजूद लोगों की मदद से गुरमेल सिंह और धर्मराज कश्यप को पकड़ लिया गया, जबकि शिवकुमार गौतम भागने में कामयाब हो गया। बाद में उसे उत्तर प्रदेश के बहराइच से गिरफ्तार किया गया, जब वह नेपाल भागने की कोशिश कर रहा था।
लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है। गैंग का कहना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या अभिनेता सलमान खान से उनके करीबी संबंधों के कारण की गई। बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों के खिलाफ मकोका के तहत मामला दर्ज किया गया है।

आज की ताजा खबर 14 अगस्त LIVE: जेपी नड्डा अस्पताल में भर्ती; चमोली लैंडस्लाइड हादसे में मृतकों की संख्या हुई 7

वे कौन होते हैं सर्कुलर जारी करने वाले? BCI पर भड़के CJI सूर्यकांत, छात्रों के हक में कही बड़ी बात

चमोली टनल हादसा: मौके पर पहुंचे CM धामी, मुआवजे का किया ऐलान, 3 लोगों को बचाने युद्धस्तर पर रेस्क्यू जारी

NALSAR विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी का BCI पर तीखा हमला, बोलीं- संस्थाओं का राजनीतिक इस्तेमाल बंद हो

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की अचानक बिगड़ी तबीयत, AIIMS में कराए गए भर्ती