'2 मिनट में लतखोरी खत्म कर दूंगा...', पप्पू यादव और NHAI पदाधिकारी का ऑडियो वायरल 
ताजा खबर

'2 मिनट में लतखोरी खत्म कर दूंगा...', पप्पू यादव और NHAI पदाधिकारी का ऑडियो वायरल

Pappu Yadav का एक ऑडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह एनएचएआई के एंबुलेंस विभाग के एक पदाधिकारी को अपशब्द कहते हुए सुनाई दे रहे हैं। ऑडियो वायरल होने के बाद बिहार में राजनीति गरमा गई है।

पूजा सिंह

Pappu Yadav Audio Viral : पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव और एनएचएआई (NHAI) के पदधिकारी का ऑडियो वायरल हो रहा है। जिसे लेकर विवाद बढ़ गया है। दरअसल वायरल ऑडियो में सांसद पप्पू यादव एनएचएआई के एंबुलेंस विभाग के एक पदाधिकारी शेखर झा के साथ गाली-गलौज कर सुनाई दे रहे हैं। ऑडियो सुनने पर पता लग रहा है कि, पप्पू यादव की टीम की ओर से फोन कॉल लगाया गया था। पहले पप्पू यादव के पीए ने पदाधिकारी से फोन पर बात की। इसके बाद पप्पू यादव ने खुद फोन पर शेखर झा से बात की। वे एंबुलेंस ड्राइवर मनीष को नौकरी पर रखने का दबाव बनाने लगे, लेकिन शेखर झा ने कहा दिया कि ये उनके अंडर की चीज नहीं है। इसके बाद फोन पर बात बढ़ गई। बताया जा रहा है कि, शेखर झा दरभंगा में एनएचएआई के एंबुलेंस से संबंधित कामकाज को देखते हैं।

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान