विकास ठाकरे (फाइल फोटो) 
ताजा खबर

कांग्रेस को नहीं रहा अपने नेताओं पर भरोसा, फील्डिंग की टाइट, अब उम्मीदवारों को देना होगा शपथ पत्र

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव नजदीक है। इसके लिए कांग्रेस ने अपनी फील्डिंग टाइट सेट कर दी है। क्योंकि अब पार्टी अपने ही नेताओं पर भरोसा नहीं रहा है।

प्रिया जैस

Nagpur News: शहर कांग्रेस ने आगामी मनपा चुनाव की रणनीति बनाने के साथ ही उम्मीदवारी चयन का नियोजन करना भी शुरू कर दिया है। साथ ही पालाबदल करने वालों पर नकेल कसने के लिए लिखित में शपथ पत्र भी लिया जाएगा। शहर अध्यक्ष व विधायक विकास ठाकरे ने यह जानकारी प्रेस परिषद में दी।

पत्रकारों के सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि मनपा चुनाव के लिए उम्मीदवारी देते समय पार्टी निष्ठा की गारंटी के लिए उम्मीदवार से लिखित रूप में शपथ पत्र लिया जाएगा। कोई भी उम्मीदवार कांग्रेस की टिकट से चुनाव जीतने के बाद सीधे भाजपा में न जाए, इसलिए उनसे ही लिखित गारंटी लेने का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने अरविंद गजभिये का उदाहरण देते हुए बताया कि कांग्रेस ने गजभिये को मौका दिया। वे चर्चाओं में आए और बाद में भाजपा में शामिल होकर ज़िलाध्यक्ष भी बने। ऐसी घटना की पुनरावृत्ति टालने के लिए शपथ पत्र अनिवार्य है।

पदाधिकारियों को विश्वास में लेकर उम्मीदवारी

ठाकरे ने कहा कि जनवरी महीने में मनपा चुनाव होने की संभावना है। इसके लिए अभी से नियोजन शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि चुनाव के लिए प्रभाग निहाय 60 बूथ में लगभग 900 पदाधिकारियों को विश्वास में लेकर उम्मीदवारी निश्चित की जाएगी।

फिलहाल यह प्रयोग पश्चिम नागपुर में झिंगाबाई टाकली प्रभाग में शुरू हुआ है जिस पर जल्द ही पूरे शहर में अमल किया जाएगा। यह फॉर्मूला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल के सुपुर्द किया जाएगा। सभी को विश्वास में लेकर उम्मीदवारी तय करने से पार्टी-संगठन को मजबूती मिलेगी और उम्मीदवार के पीछे संपूर्ण बूथ स्तरीय यंत्रणा खड़ी रहेगी।

भाजपा में जाने का सवाल ही नहीं

लंबे अरसे से ठाकरे के बीजेपी में जाने की चर्चा चल रही है। इस संदर्भ में उन्होंने चिमटी लेते हुए कहा कि कुछ लोग बीते अनेक वर्षों से मुझे भाजपा में भेज रहे हैं लेकिन इसका सवाल ही पैदा नहीं होता। उन्होंने कहा कि मेरा भाजपा में जाने की अफवाह नई नहीं है। 1997 से कुछ नेता व कार्यकर्ता ऐसी अफवाह फैला रहे हैं। मैं कांग्रेस में जन्मा हूं, बड़ा हुआ हूं और काम कर रहा हूं। इसलिए पार्टी बदलने का सवाल ही पैदा नहीं होता।

एक क्लिक में तुरंत पढ़ें 25 नवंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें; देश-दुनिया, खेल-मनोरंजन और भी बहुत कुछ है खास

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 2021 और 2024 के कानून रद्द, यूपी के कर्मचारियों को मिलेगी पुरानी सेवा की पेंशन

Weather Update: दक्षिण भारत में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी; दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में कोहरे का अलर्ट

बांग्लादेश पर कब्जे की चेतावनी! हिंदुओं की हत्या पर भड़के बंगाल के मंत्री, बोले- 16 दिसंबर तक होगा हिसाब

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर नहीं जला दीप, पुलिस से भिड़े हिंदू संगठन