रांची में बड़ा हादसा Social Media
झारखंड

रांची में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरी जर्जर पानी टंकी, मलबे में दबे कई मजदूर; एक की मौत

Ranchi Tank Collapse: रांची के रेडियम रोड इलाके में पुरानी पानी की टंकी ढहने से एक मजदूर की मौत हो गई। मलबे में कई अन्य के दबे होने की आशंका है और JCB से राहत-बचाव अभियान जारी है।

अर्पित शुक्ला

Ranchi Tank Collapse: झारखंड की राजधानी रांची में बुधवार शाम पुरानी पानी की टंकी ढहने से मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। हादसे के बाद एक मजदूर का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि मलबे में दबे अन्य लोगों की तलाश के लिए राहत और बचाव अभियान जारी है। टंकी के आसपास निर्माण कार्य चल रहा था। 

घटना शहर के कोतवाली थाना के ठीक पीछे रेडियम रोड इलाके के पास हुई। जर्जर हालत में खड़ी पानी की टंकी अचानक भरभराकर गिर गई। उस समय आसपास निर्माण कार्य में मजदूर लगे हुए थे। टंकी गिरने से निर्माण स्थल पर काम कर रहे मजदूर मलबे में दब गए। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना की पुलिस मौके पर पहुंची।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

पुलिस और राहत दल ने तत्काल बचाव अभियान शुरू किया। मलबे को हटाने के लिए जेसीबी मशीन लगाई गई है। बचावकर्मी मलबे में दबे दूसरे मजदूर तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। झारखंड पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर लोगों की आवाजाही नियंत्रित की है, ताकि राहत कार्य में बाधा न आए।

जर्जर अवस्था में थी टंकी

हादसे के बाद इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर मौजूद अधिकारियों की निगरानी में मलबा हटाने का काम जारी है। रांची के विधायक सीपी सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से घटना की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि पानी की टंकी काफी पुरानी और जर्जर अवस्था में थी। हालांकि, उसके गिरने की वास्तविक वजह और निर्माण कार्य से इसका कोई प्रत्यक्ष संबंध था या नहीं, यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

घटना ने राजधानी रांची में पुरानी और जर्जर संरचनाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। इससे पहले कुछ दिन पूर्व लालपुर थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन भवन का हिस्सा गिरने से एक मिस्त्री की मौत हो गई थी। फिलहाल, पुलिस घटनास्थल पर मौजूद है। राहत अभियान पूरा होने के बाद हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जाएगी। -एजेंसी इनपुट के साथ

INDIA गठबंधन की तरह विजय ने बनाया सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस, TVK समेत 4 पार्टियां हुईं शामिल

Muzaffarnagar Road Accident: रोडवेज बस ने बाइकों को मारी जोरदार टक्कर, 3 साल की बच्ची समेत 5 की मौत

Explainer: बंगाल में क्यों गरमाई फिश पॉलिटिक्स? जानिए बंगाली अस्मिता, मछली का कनेक्शन और पूरे विवाद की वजह

Red Fort Blast: मदर ऑफ शैतान से हुआ धमाका, कार को ही बना दिया था बम...NIA चार्जशीट में क्या-क्या सामने आया?

Kal Ka Mausam: दिल्ली-UP से बिहार तक कैसा रहेगा मौसम? 25 राज्यों में बारिश का अलर्ट