राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू। इमेज-सोशल मीडिया 
झारखंड

राष्ट्रपति मुर्मू का आज से झारखंड दौरा, कई रूट पर डायवर्ट रहेगा ट्रैफिक

Droupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे को लेकर झारखंड में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यातायात पर पाबंदियां लगाई गई हैं। मुर्मू आज रांची के बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरेंगी।

रंजन कुमार

President Jharkhand Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर आज शाम रांची पहुंचेंगी। उनकी सुरक्षा के लिहाज से शहर को हाई अलर्ट पर रखा गया है। राष्ट्रपति की सुरक्षा में 14 आईपीएस अधिकारी और 75 डीएसपी तैनात हैं। इनके अलावा भारी संख्या में पुलिस बल, क्यूआरटी और विशेष सुरक्षा दस्ते को लगाया गया है।

राष्ट्रपति के आगमन से प्रस्थान तक ड्रोन कैमरे और सीसीटीवी से निगरानी होगी। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से राजभवन तक के पूरे रूट पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात रहेंगे। सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरों के साथ मोबाइल सर्विलांस यूनिट सक्रिय रहेंगी। सुरक्षा एजेंसियों को किसी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश हैं।

30 दिसंबर तक बदलेगा ट्रैफिक

राष्ट्रपति मुर्मू के कार्यक्रमों को देखते हुए 30 दिसंबर को रांची के ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। आज शाम 6 से रात 7 बजे तक एयरपोर्ट से राजभवन तक मार्ग बंद रहेगा। 29 दिसंबर की सुबह 9.30 से 10.30 बजे और शाम 4 बजे से 5 बजे तक एयरपोर्ट से हरमू बाइपास होते हुए राजभवन तक यातायात रोका जाएगा। 30 दिसंबर की सुबह 9 बजे से 10 बजे तक हरमू बाइपास से एयरपोर्ट और राजभवन तक मार्ग बंद रहेगा। आम लोगों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है। एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को समय से पहले निकलने और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।

एनआईटी जमशेदपुर में 1.05 घंटे रहेंगी राष्ट्रपति

राष्ट्रपति आज रांची आने के बाद लोक भवन में रहेंगी। 29 दिसंबर को जमशेदपुर रवाना होंगी। वहां एनआईटी के 15वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। वह 1.05 घंटे कैंपस में बिताएंगी। दीक्षांत समारोह में 1114 विद्यार्थियों को डिग्री दी जाएगी।

पहले ओलचिकी लिपि के कार्यक्रम में होंगी शिरकत करेंगी

एनआईटी के कार्यक्रम में शामिल होने से पहले राष्ट्रपति करनडीह पहुंचेगी। वह 10.40 बजे करनडीह जाहेरथान पहुंचेगी। उनके साथ सीएम हेमंत सोरेन, राज्यपाल संतोष गंगवार, झाड़ग्राम के विधायक पद्यश्री कालीपद सोरेन रहेंगे। यहां राष्ट्रपति संथाली भाषा की ओलचिकी लिपि के 100 साल पूरा होने मनाए जा रहे शताब्दी समारोह में शिरकत करेंगी। इस दौरान 12 लोगों को राष्ट्रपति सम्मानित करेंगी।

खरकई पुल से दोपहर में 3 घंटे बंद रहेगा आवागमन

राष्ट्रपति के जमशेदपुर आगमन को लेकर शहर के कई प्रमुख मार्गों पर सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक वाहनों के आवागमन पर रोक रहेगी। सुरक्षा के मद्देनजर पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिला प्रशासन ने व्यापक ट्रैफिक प्रतिबंध और मार्ग परिवर्तन किया है। राष्ट्रपति का आगमन सुबह 10.10 बजे सोनारी एयरपोर्ट पर तय है। एयरपोर्ट से वह सीधे करनडीह जाहेरथान जाएंगी। वहां से 11.45 बजे काफिला जमशेदपुर परिसदन के लिए रवाना होंगी। दोपहर का भोजन करने के बाद राष्ट्रपति दोपहर 1.50 बजे बिष्टुपुर होते हुए एनआईटी जमशेदपुर जाएंगी।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: JPSC-JSSC मुद्दे पर छात्रों से आज दोपहर 2 बजे बातचीत करेगी झारखंड सरकार

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी