विनय कुमार सिंह (फोटो- सोशल मीडिया) 
झारखंड

करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की बेरहमी से हत्या, गोली मारने के बाद 500 मीटर तक घसीटा...छानबीन में जुटी SIT

जमशेदपुर में रविवार की देर रात करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनका शव नेशनल हाईवे-33 के पास से बरामद हुआ है। उनके हाथ में एक पिस्टल भी थी।

Saurabh Pal

रांची/जमशेदपुरः झारखंड के जमशेदपुर में रविवार की देर रात करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनका शव नेशनल हाईवे-33 पर मिनी पंजाब होटल के पास से बरामद हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को बाइक सवार बदमाश गोली मारकर चलते बने। उनके सिर और हाथ में गोली लगी है। घटनास्थल पर ही उनकी तत्काल मौत हो गई।

विनय कुमार सिंह की हत्या के बाद लोगों ने जमकर बवाल काटा। हाईवे को जामकर जमकर नारेबाजी की। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

गोली मारने के बाद शव को 500 मीटर घसीटा

हत्यारों ने विनय सिंह को गोली मारने के बाद शव को करीब 500 मीटर घसीट कर एक झांड़ी में फेंक दिया। घसीटने की वजह से शव कई चोट के निशान आए हैं। जानकारी के मुताबिक उलीडीह थाना क्षेत्र के आस्था स्पेस टाउन के निवासी विनय जमीन से जुड़े काम के सिलसिले में बालीगुमा आए थे। जैसे ही वह एक गली में पहुंचे, वहां पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर गोली चला दी।

मामले में SIT गठित

इस हत्याकांड की जांच के लिए SIT का गठन किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विनय के हांथ में एक पिस्टल भी मिली थी। इस वजह से लोग इसे आत्महत्या मान रहे थे। हालांकि बाद में पुलिस ने मामले की छानबीन हत्या के एंगल से की। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो मामला खुल गया। अब पुलिस हत्यारों की तलाश में जुट गई है।

डीएसपी वचनदेव कुजूर ने बताया कि सभी पहलुओं से जांच की जा रही है, और जल्द ही हत्यारों को पकड़ लिया जाएगा। पुलिस को सूचना दी गई थी कि विनय सिंह सुबह 11:30 बजे घर से निकले हैं। इसके बाद से उनकी कोई जानकारी नहीं मिली। उनके फोन की लोकेशन बालीगुमा में मिली। इसके बाद उनका शव बरामद हुआ।

CJP Protest LIVE: अभिजीत दिपके को मिली जमानत, मोदी के मंत्री ने दिया पार्टी में शामिल होने का ऑफर

Explainer: चुनाव आयोग के अंदर कब-कब छिड़ी जंग? टीएन शेषन से अशोक लवासा तक, अंदरूनी विवाद की पूरी कहानी

Kal Ka Mausam: तमिलनाडु से केरल तक बारिश का अलर्ट, दिल्ली-UP में कैसा रहेगा मौसम? पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

कांग्रेस ने बुक किया रामलीला मैदान, बड़े आंदोलन की तैयारी; दिल्ली पुलिस से भी मिली परमिशन

CJP चीफ अभिजीत दिपके को SEM कोर्ट से मिली जमानत, अब किन शर्तों का करना होगा पालन?