रांची का JPSC छात्र आंदोलन सोर्स- सोशल मीडिया
झारखंड

14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द? छात्र आंदोलन के आगे झुकी सोरेन सरकार, 90 दिनों में CID जांच का आश्वासन

JPSC Protest Ranchi Update: रांची में 16 दिनों से जारी JPSC छात्र आंदोलन पर बड़ी खबर सामने आई है। हेमंत सोरेन सरकार और छात्रों के बीच सहमति बन गई है। 14वीं JPSC रद्द करने, CID जांच का आश्वासन मिला है।

अमन मौर्या

JPSC Prelims Cancellation Update: झारखंड की राजधानी रांची में पिछले 16 दिनों से चल रहे छात्र आंदोलन के बीच बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया सूत्रों के अनुसार, विरोध कर रहे छात्र और राज्य सरकार के बीच प्रमुख मांगों पर सहमति बन गई है। पहली बातचीत के बाद छात्रों की कई मांगों पर सोरेन सरकार की तरफ से सकारात्मक रुख सामने आया है। हालांकि, सरकार के इन फैसलों पर अभी औपचारिक घोषणा होना बाकी है।

मीडिया सूत्रों के अनुसार, आंदोलन कर रहे छात्रों की सबसे बड़ी मांग 14वीं JPSC सिविल सेवा परीक्षा की प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करना था। अब इस मांग पर छात्रों और राज्य सरकार के बीच आम सहमति बनने की खबर सामने आई है। सिविल सेवा परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर छात्र लगातार राजधानी रांची में आंदोलन कर रहे हैं और सरकार से इसकी स्वतंत्र जांच की मांग कर रहे हैं।

सरकार से मिला 90 दिन में जांच का आश्वासन

सूत्रों के मुताबिक, बातचीत में छात्रों और सरकार के बीच परीक्षा से जुड़ी कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच ED से कराने पर सहमति बनी है। साथ ही मामले की जांच पर CID द्वारा समयबद्ध तरीके से कार्रवाई करने का आश्वासन सरकार द्वारा दिया गया है।सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश सरकार द्वारा 90 दिनों के भीतर CID जांच पूरी कराने का आश्वासन मिला है। एजेंसी, छात्रों द्वारा परीक्षा में कथित गड़बड़ियों से जुड़े साक्ष्य और दस्तावेज के आधार पर जांच आगे करेगी।

भर्ती परीक्षाओं में सुधार के लिए बनेगी स्पेशल कमेटी

बता दें, प्रदर्शनकारी छात्रों का मुख्य मुद्दा केवल 14वीं JPSC परीक्षा नहीं है, वे राज्य की भर्ती परीक्षाओं से संबंधित पूरी व्यवस्था में पर्याप्त सुधार की मांग कर रहे हैं। इसके मद्देनजर झारखंड सरकार JPSC रिफॉर्म के लिए एक विशेष कमेटी बनाने की भी तैयारी में है। इस कमेटी में छात्र प्रतिनिधियों और शिक्षाविदों को शामिल किए जाने की संभावना है।

सरकार के औपचारिक घोषणा का इंतजार

बता दें, रांची में JPSC-JSSC परीक्षा मामले पर सरकार और छात्रों के बीच लगातार कई बैठकों का दौर चला है। सरकार के सामने छात्रों ने अपनी कई मांगें और साक्ष्य रखे हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार, कई दौर की बातचीत के बाद अब छात्रों की मांगों पर सरकार द्वारा सहमति बनने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, ED जांच, 14वीं JPSC परीक्षा रद्द करने और कमेटी गठन जैसे निर्णयों की आधिकारिक घोषणा होना अभी बाकी है।

पाकिस्तान से हैं क्या? दिवाली को ईद बताकर बुरे फंसे मल्लिकार्जुन खरगे, वायरल VIDEO पर भड़के सोशल मीडिया यूजर्स

हाथ में ही फट गया पटाखा... दिल्ली में 10 साल के बच्चे की मौत, दीवाली की खुशियों के बीच अचानक बदले हालात

IMD Weather Update: दक्षिण भारत के इन राज्यों में बारिश और तूफान की चेतावनी, दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

दिवाली की रात देशभर में आग का कहर, दिल्ली से मुंबई तक फैक्ट्री, दुकान और इमारतें आग की चपेट में

देश के कई राज्यों में आगजनी का तांडव: दिल्ली-गाजियाबाद से सिक्किम और पटना तक मचा हड़कंप