संजय सेठ और राहुल गांधी  सौजन्य-IANS
झारखंड

हिम्मत है तो रांची आएं... BJP ने राहुल गांधी को दी सीएम आवास घेरने की चुनौती, JPSC-JSSC विवाद पर सियासत तेज

JPSC JSSC Protest: JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन के बीच भाजपा नेता संजय सेठ ने राहुल गांधी पर हमला बोला। उन्होंने राहुल गांधी को रांची आकर CM आवास के बाहर धरना देकर इस्तीफा मांगने की चुनौती दी।

प्रिया जैस

JPSC JSSC Student Protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा में गड़बड़ी मामला बढ़ता जा रहा है। एक ओर तो छात्र नेता भूख हड़ताल पर बैठकर सरकार से बातचीत कर रहे है। तो वहीं दूसरी ओर विपक्ष राज्य सरकार पर हावी हो रही है और प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे है। भाजपा ने अब राहुल गांधी को सीएम आवास घेरने का खुला चैलेंज दे दिया है।

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर विरोध-प्रदर्शन कर रहे छात्रों से केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ और झारखंड भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू ने रविवार को मुलाकात की। केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ और आदित्य साहू ने रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में धरने पर बैठे छात्रों से मुलाकात की और झारखंड सरकार और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला।

फूट डालो और राज करो की नीति

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा, "पहले ही दिन 24 घंटे के अंदर मुख्यमंत्री को छात्रों से मिलने आना चाहिए था। ये हमारे बच्चे हैं, हमारी बेटियां हैं और सरकार 16 दिनों तक चुप रही। अब, जिस तरह अंग्रेजों ने 'फूट डालो और राज करो' की नीति अपनाई थी, राज्य सरकार भी वही नीति अपना रही है। अलग-अलग संगठनों से अलग-अलग बात कर रही है और नाटक कर रही है।"

राहुल गांधी देश में झूठ की सबसे बड़ी फैक्ट्री

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा, "राहुल गांधी, झारखंड की जनता आपको बुला रही है। राहुल गांधी देश में झूठ की सबसे बड़ी फैक्ट्री के मालिक हैं। राहुल गांधी के दोहरे चरित्र के बारे में देश जानता है। वे हर चीज को राजनीतिक नजरिए से देखते हैं। यहां कोई राजनीतिक फायदा नहीं है, क्योंकि आप (कांग्रेस) सरकार में हैं। आप तो वहीं भागते हैं जहां चुनाव होते हैं।

मंत्री ने कांग्रेस नेता को चुनौती देते हुए कहा, "राहुल गांधी, अगर आपमें थोड़ी भी नैतिकता बची है। अगर आपमें हिम्मत है तो रांची आइए। अगर हिम्मत है तो मुख्यमंत्री आवास के बाहर बैठें और मुख्यमंत्री से इस्तीफा मांगें।"

राहुल गांधी पर 'दोहरा मापदंड' अपनाने का आरोप

संजय सेठ ने रांची में चल रहे छात्र विरोध प्रदर्शन की तुलना दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शनों से करके गांधी पर "दोहरा मापदंड" अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी दोहराया कि भाजपा छात्रों के साथ खड़ी रहेगी और इस मामले में उनकी मांगों का समर्थन करेगी।

केंद्रीय मंत्री ने झारखंड सरकार और इंडिया ब्लॉक को भी निशाना बनाते हुए आरोप लगाया कि NSUI और JMM युवा मोर्चा के सदस्यों को विरोध प्रदर्शन में इसलिए शामिल किया जा रहा है ताकि छात्रों को "बांटा जा सके" और उनके आंदोलन को कमजोर किया जा सके।

संजय सेठ ने कहा, "बच्चे बीमार पड़ रहे हैं, उनकी सेहत बिगड़ रही है और 16 दिन बीत चुके हैं। इन 16 दिनों में राज्य सरकार जिस तरह से 'बांटो और राज करो' की नीति अपना रही है, वह सही नहीं है। और सरकार कितनी डरी हुई है? उनमें बच्चों का सामना करने की हिम्मत नहीं है। सोलह दिन बीत गए और वे एक भी कदम नहीं उठा पाए हैं। उन्हें किस बात का डर है? डर क्या है? वे सीबीआई जांच क्यों नहीं करवाते।"

लैंडस्लाइड के बाद सिक्किम के दर्जनों परिवार पर आफत, लगातार भारी बारिश के बीच आशियाना तलाश रहे लोग

अनिल अंबानी की रिलायंस पावर को बड़ा झटका, बोर्ड मेंबर सचिन महापात्रा ने दिया इस्तीफा, जानिए क्या बताई वजह

Dr. Manmohan Singh Biography: अर्थशास्त्री से प्रधानमंत्री तक, जानिए उनके जीवन और उपलब्धियों की कहानी

Weather Alert: डिप्रेशन का असर, उत्तराखंड से यूपी तक मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

NIA के चंगुल में नालागढ़ ब्लास्ट के दो और आरोपी, पूरे नेटवर्क को खंगाल रही जांच एजेंसी; हो सकते हैं और खुलासे