भाजपा नेताओं के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा। इमेज-सोशल मीडिया 
झारखंड

बंगाल बाद में, पहले झारखंड की सत्ता पाने की तैयारी! जेपी नड्डा ने संभाली कमान

Nadda Deoghar Visit: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज देवघर में भाजपा कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। वे झारखंड दौरे पर शुक्रवार रात पहुंचे थे। उन्होंने देवघर में भाजपा की कोर कमिटी की बैठक ली।

रंजन कुमार

Jharkhand News: झारखंड में सत्ता परिवर्तन की अटकलों को एक बार फिर बल मिला है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी के दिल्ली दौरे के बाद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा झारखंड दौरे पर हैं। नड्डा आज देवघर में भाजपा कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। उनके आने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। हालांकि, सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल कांग्रेस लगातार झारखंड मुक्ति मोर्चा और भाजपा के बीच तालमेल की बातों से इनकार कर रही है। वहीं, बिहार चुनाव में राजद और कांग्रेस द्वारा जेएमएम को सीट नहीं दिए जाने से हेमंत सोरेन की नाराजगी के कयास लगाए जा रहे हैं। बिहार चुनाव में प्रचंड जीत के बाद भाजपा बंगाल विधानसभा चुनाव पर फोकस कर रही, लेकिन अब झारखंड में सियासी बदलाव की अटकलें लगातार लगाई जा रही हैं।

नड्डा शुक्रवार रात ही झारखंड पहुंच गए थे। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी और मधु कोड़ा समेत कई बड़े नेताओं, संगठन पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। रात में नड्डा ने भाजपा कोर कमिटी की बैठक ली।

कार्यकर्ताओं में उत्साह

विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह, जोश और उमंग है। नड्डा के कार्यक्रम को लेकर हमारी पूरी तैयारी है। मरांडी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर देवघर में हुई कोर कमिटी बैठक की तस्वीर पोस्ट की। उन्होंने लिखा, देवघर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की गरिमामयी उपस्थिति में प्रदेश भाजपा कोर कमिटी की बैठक में शामिल हुआ। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू, प्रदेश संगठन मंत्री करमवीर सिंह एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

पूर्व सीएम ने जताई खुशी

पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने नड्डा के दौरे पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा है कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष झारखंड में है। वे कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। संगठन की मजबूती को लेकर बातचीत होगी। चंपई सोरेन ने सोशल मीडिया पर लिखा, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी का वीर सिदो-कान्हू की पावन भूमि संथाल-परगना के बाबानगरी देवघर आगमन पर स्वागत किया।

बैद्यनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

नड्डा के झारखंड कार्यक्रम की बात करें तो आज सुबह बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद करीब 10.20 बजे देवघर में नवनिर्मित भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे। इसके बाद भाजपा जिला कार्यालय में पार्टी प्रदेश कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे। शाम 4.30 बजे एम्स के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे।

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM