JMM का चुनावी पोस्टर 
झारखंड

मारबो धनुष बान से, कमलवा जैतव मुरझाय! JMM का चुनावी पोस्टर बना चर्चा का विषय

झारखंड में चुनावी बयानबाजी खुब हो रही है। एक नेता दूसरे नेता पर ताबड़तोड़ बयानबाजी की बैटिंग कर रहे हैं। ऐसे में झामुमो का चुनावी पोस्टर चर्चा का विषय बना हुआ है।

विकास कुमार उपाध्याय

नवभारत डेस्क : झारखंड विधानसभा चुनाव नजदीक आ गया है। झारखंड राज्य में इस बार दो चरणों में चुनाव होना है। पहले चरण का मतदान 13 नवंबर को होना है। वहीं दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को संपन्न होगा। वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी और चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।

इस बीच झारखंड में चुनावी बयानबाजी खुब हो रही है। एक नेता दूसरे नेता पर ताबड़तोड़ बयानबाजी की बैटिंग कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर चुनावी बयानबाजी को लोकर मीम्स बनाए जा रहे हैं और खुब चक्कलस भी हो रही है।

इस चुनावी महौल में झारखंड मुक्ति मोर्चा के आईटी सेल ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर एक पोस्टर जारी किया है। पोस्टर में एक खास कैप्शन दिया गया है। कैप्शन के तौर पर लिखा हुआ है " मारबो धनुष बान से, कमलवा जैतव मुरझाय"

इस पोस्टर में दिखाया गया है कि कुछ आदिवासी तीर धनुष लिए हुए हैं और नदी में कमल का फूल खिला हुआ है। खिलते हुए कमल के फूल की ओर आदिवासी समुदाय तीर-धनुष मारने का इशारा कर रहे हैं और ऊपर में लिखा हुआ है "मारबो धनुष बान से, कमलवा जैतव मुरझाय।"

झारखंड मुक्ति मोर्चा के आईटी सेल द्वारा निर्मित यह पोस्टर तब चर्चा का विषय बन गया, जब झारखंड सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने अपने ऑफिशियल आईडी से सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर शेयर किया।

झामुमो के इस पोस्टर का मतलब साफ है कि इस बार के होने वाले विधानसभा चुनाव में झामुमो के प्रत्याशी भाजपा के उम्मीदवारों को सफाचट करने वाले हैं। हालांकि, यह तो सिर्फ झामुमो के आईटी सेल द्वारा निर्मित एक पोस्टर है।

इस बार झारखंड में किस पार्टी की सरकार बनेगी, इसका खुलासा तो चुनाव के नतीजों से ही पता चलेगा। झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी बयानबाजी तेज हो गई है। एक नेता दूसरे नेता पर जमकर निशाना साध रहे हैं।

B Nagendra Resignation: कौन हैं बी नागेंद्र, डीके शिवकुमार कैबिनेट से क्यों दिया इस्तीफा; जानें सबकुछ

वाल्मीकि निगम घोटाले में घिरे B. Nagendra ने दिया इस्तीफा, बोले- दलित होने के कारण बनाया जा रहा निशाना

अरुणाचल प्रदेश में डोली धरती, कुरुंग कुमे में महसूस किए गए भूकंप के झटके; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग!

रक्षाबंधन पर PM मोदी का खास अंदाज, बच्चों के साथ की मस्ती; छोटी बच्ची से की ये खास फरमाइश- VIDEO

मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना है, अमित शाह ने क्यों कही ये बात? कोरोना काल का भी सुनाया बड़ा अनुभव