झारखंड सरकार में मंत्री इरफान अंसारी सोर्स- सोशल मीडिया
झारखंड

2-3 दिन में खत्म हो जाएगा JPSC आंदोलन...मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा दावा, कहा- CM और राहुल गांधी हैं सक्रिय

Jharkhand JPSC Protest Update: JPSC आंदोलन पर मंत्री इरफान अंसारी ने प्रदर्शनकारी युवाओं को मुफ्त इलाज की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी व CM समाधान निकलने के लिए लगातार सक्रिय हैं।

अमन मौर्या

Irfan Ansari Statement On Students Protest: झारखंड में जेपीएससी से जुड़ी मांगों को लेकर चल रहे विरोध-प्रदर्शन के बीच राज्य के मंत्री इरफान अंसारी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि सरकार युवाओं की मांगों को लेकर गंभीर है और प्रदर्शन को समाप्त कराने के लिए लगातार पहल की जा रही है। मंत्री ने उम्मीद जताई कि अगले एक-दो दिनों में सरकार और आंदोलनकारी युवाओं के बीच बातचीत के जरिए समाधान निकल सकता है।

युवाओं के स्वास्थ्य पर जताई चिंता

इरफान अंसारी ने प्रदर्शन कर रहे युवाओं के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता जताते हुए कहा कि सरकार की प्राथमिकता आंदोलन कर रहे युवाओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य है। विभाग को पूरी तरह सचेत किया गया है और डॉक्टरों की टीम भी तैनात की गई है। प्रदर्शन में शामिल युवा उनके लिए अपने बच्चों की तरह हैं।

उन्होंने कहा कि जैसे ही किसी प्रदर्शनकारी की तबीयत खराब होने की सूचना मिलती है, उसे रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इलाज के लिए युवाओं से किसी तरह का पैसा नहीं लिया जाएगा।

पैसे लेने वाले अस्पतालों पर होगी कार्रवाई

उन्होंने कहा कि चाहे सरकारी अस्पताल हो या निजी अस्पताल, अगर इलाज के नाम पर किसी प्रदर्शनकारी से पैसे लिए गए तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने कहा कि आंदोलन कर रहे युवाओं के स्वास्थ्य की जवाबदेही उनकी है और वह इस मामले में पूरी जिम्मेदारी के साथ उनके साथ खड़े हैं।

उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार चाहती है कि धरना और विरोध-प्रदर्शन समाप्त हो तथा इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। युवाओं की मांगों पर सरकार गंभीरता से विचार कर रही है। आंदोलन कर रहे युवा अपने मुद्दों को लेकर खुले तौर पर अपनी आवाज उठा रहे हैं और सरकार उनकी बात सुनने के लिए तैयार है।

दिल्ली से आए असामाजिक तत्व: इरफान अंसारी

मंत्री इरफान अंसारी ने आरोप लगाया कि आंदोलन के बीच कुछ असामाजिक तत्वों के प्रवेश से स्थिति प्रभावित हुई। उन्होंने कहा कि दिल्ली से भी कुछ लोग और मीडिया से जुड़े लोग वहां पहुंचे, जिससे मुद्दे से ध्यान भटकाने की कोशिश हुई। इस दौरान झारखंड से जुड़े एक ऐसे कानून को संसद में पारित कर दिया गया, जिसे वह झारखंड विरोधी मानते हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में चल रही गतिविधियों और युवाओं के आंदोलन के बीच सरकार के सामने कई मोर्चे थे, जिसकी वजह से परिस्थितियां जटिल हुईं।

युवाओं को दिलाया भरोसा

आंदोलनकारी युवाओं को भरोसा दिलाते हुए इरफान अंसारी ने कहा कि सरकार उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि उनका विभाग पूरी मुस्तैदी के साथ प्रदर्शन कर रहे युवाओं की मदद करता रहेगा। साथ ही, मैं युवाओं से अपील करना चाहता हूं कि वे अपनी मांगों को लेकर धरना जरूर दें, लेकिन अपने स्वास्थ्य को खतरे में न डालें। जान है तो जहान है। जीवन एक बार मिला है, इसलिए भूख हड़ताल मत करें।

मंत्री इरफान अंसारी ने दावा किया कि मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार मामले को लेकर सक्रिय हैं और संबंधित पक्षों के संपर्क में हैं। सरकार की ओर से बातचीत जारी है और उन्हें उम्मीद है कि एक-दो दिनों में वार्ता पूरी हो जाएगी तथा समझौते का रास्ता निकल सकता है।

एजेंसी इनपुट के साथ...

यूपी में अब नहीं बिकेगा नकली पनीर-घी, योगी सरकार ने एनालॉग डेयरी प्रोडक्ट्स पर लगाया बैन

जेन-जी के कई-कई बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड...बाबा रामदेव ने दी आंदोलन की चेतावनी, शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

आज की ताजा खबर 15 अगस्त LIVE: हमें महिलाओं को हक देना होगा, महिला आरक्षण पर लाल किले से बोले प्रधानमंत्री मोदी

अरुणाचल में भारी बारिश ने मचाई तवाही! बाढ़ और भूस्खलन में 4 की मौत, सेना के 5 जवान लापता

80 साल पहले लिया गया फैसला बिल्कुल सही...स्वतंत्रता दिवस पर बोले CM उमर अब्दुल्ला, PoK के हालात पर जताई चिंता