पीएम मोदी (फोटो सोर्स - सोशल मीडिया)  
झारखंड

झारखंड चुनाव : गुमला से JMM और कांग्रेस पर पीएम मोदी का वॉर, आदिवासी गांवों को विकसित करने की कही बात

गुमला में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार देशभर में 60,000 से अधिक आदिवासी गांवों को विकसित करने के लिए 80,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

विकास कुमार उपाध्याय

गुमला : आज से ठीक दो दिना बाद झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग होनी है। ऐसे में इस चुनावी समर में झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में खुब चुनावी जनसभाएं आयोजित हो रही है। इसी बीच आज 10 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रांची पहुंचकर रोडशो किया। इसके साथ ही बोकारो और गुमला में रैली भी की।

रैली के दौरान पीएम मोदी ने झामुमो और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि JMM ने झारखंड को हमेशा पिछड़ा रखा। कांग्रेस आदिवासियों को उच्च पदों पर बर्दाश्त नहीं कर सकती। वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पूर्व सीएम चंपाई सोरेन का अपमान करती है। कांग्रेस का 'शाही परिवार' ओबीसी-एसटी-एससी एकता को तोड़ने पर तुला हुआ है। इसके साथ ही आरक्षण को भी छीनना चाहता है।

गुमला में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार देशभर में 60,000 से अधिक आदिवासी गांवों को विकसित करने के लिए 80,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी। इन आदिवासी गावों में कहीं किसी को पक्का आवास मिलेगा, गांव की सड़के बनेंगी, अस्पताल बनेंगे ये आपके बच्चें का भविष्य बनाने का काम करेगा। भाजपा-NDA की सरकार सबका साथ-सबका विकास के मूलमंत्र पर चल रही है। इसी रास्ते पर चलकर झारखंड विकसित होगा, भारत विकसित होगा। आने वाले 5 साल में हमें आगामी 25 साल की नींव मजबूत करनी है।

यहां देखिए पीएम मोदी की वीडियो 

पीएम मोदी ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस के इरादे कुछ अलग ही हैं। कांग्रेस जानती है कि आदिवासी, ओबीसी, दलित बाहुल्य वाले राज्यों में वो इसलिए खत्म हो गई, क्योंकि वहां ये समाज एकजुट हो गया। इसलिए कांग्रेस का शाही परिवार हमारे एससी-एसटी और OBC समाज की एकता को तोड़ना चाहता है।

जापानी निवेश का प्रमुख केंद्र बन रहा महाराष्ट्र, मुंबई में JCCI प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई उच्चस्तरीय बैठक

एथेनॉल से चलेंगी गाड़ियां, लेकिन इतनी सप्लाई आएगी कहां से? सुप्रीम कोर्ट का सरकार से सवाल

जामिया में छात्रों की बड़ी जीत, यूनिवर्सिटी ने जारी किया छात्र संघ चुनाव का शेड्यूल

प्रदर्शन से अर्थव्यवस्था को कितना होता है नुकसान ? कारोबार,रोजगार और जनता की जेब पर पड़ने वाले प्रभाव को समझे

40 साल की दोस्ती और हर बड़े काम में अहम भूमिका, कौन हैं मुकेश अंबानी के खास दोस्त MM?