कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन) 
झारखंड

Hazaribagh Violence: 'मुसलमानों को कमजोर समझ लिया क्या', इरफान अंसारी ने डाला हजारीबाग की आग में घी, बोले- RSS और BJP जिम्मेदार

महाशिवरात्रि के मौके पर हजारीबाग में हुई हिंसा पर झारखंड सरकार के मंत्री इरफान अंसारी की प्रतिक्रिया आई है। लेकिन उनका बयान विवाद सुलझाने की बजाय और ज्यादा भड़काने वाला है।

अभिषेक सिंह

रांची: झारखंड के हजारीबाग में महाशिवरात्रि के मौके पर झंडा फहराने को लेकर दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई है। इचाक प्रखंड अंतर्गत डुमरांव गांव में दो समुदाय आमने-सामने आ गए। इस दौरान दोनों तरफ से जमकर पथराव और आगजनी हुई। हंगामे के बाद कई वाहनों में आग भी लगा दी गई। अब पूरे विवाद पर झारखंड सरकार के मंत्री इरफान अंसारी की प्रतिक्रिया आई है। लेकिन उनका बयान विवाद सुलझाने की बजाय और ज्यादा भड़काने वाला है।

शिवरात्रि के मौके पर हजारीबाग के इचाक थाना क्षेत्र के डुमरांव स्थित हिंदुस्तान चौक पर झंडा फहराने और लाउडस्पीकर बांधने को लेकर दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हो गई। जिसमें दोनों समुदायों की तरफ से जमकर पथराव हुआ। इस घटना में कुछ लोग घायल भी हुए हैं। भीड़ ने कई वाहनों में आग लगा दी। हालांकि पुलिस ने जल्द ही स्थिति पर काबू पा लिया।

आरएएस को ठहराया जिम्मेदार

अब इस पूरे वाकये पर झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री और कांग्रेस नेता इरफान अंसारी ने पूरे विवाद के लिए आरएसएस और बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया। मंत्री यहीं नहीं रुके, उन्होंने यहां तक ​​कह दिया कि मुसलमानों को कमजोर नहीं समझना चाहिए।

क्या बोले इरफान अंसारी?

हजारीबाग में हुई हिंसा की घटना पर झारखंड सरकार के मंत्री इरफान अंसारी ने कहा, मैंने एसपी से कहा है कि हजारीबाग के आसपास के इलाकों से अच्छे से निपटें। वहां असामाजिक तत्व हैं। आरएसएस की मानसिकता वाले लोग हैं।

कट्टरपंथी विचारधारा वाले लोग हमारे युवाओं को बर्बाद कर रहे हैं। इससे बीजेपी को फायदा मिल रहा है लेकिन हमारे बच्चे जेल जाएंगे। हमारी सरकार में ऐसा कभी नहीं होगा। हम उन लोगों को नहीं छोड़ेंगे जिन्होंने कानून को अपने हाथ में लिया है।

'एमपी-एमएलए क्या कर रहे हैं'

इरफान अंसारी ने आगे कहा, अगर आप जबरन किसी के गांव में जाकर कहते हैं कि स्पीकर लगाएंगे तो ये क्या है? कल को आप ये भी कह सकते हैं कि मस्जिद में माइक्रोफोन लगाएंगे और उसके ऊपर आप इन लोगों पर केस भी दर्ज करा देंगे। ये कैसा तरीका है? वहां के एमपी और एमएलए क्या कर रहे हैं? झारखंड की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मुसलमानों को कमजोर समझ लिया है?

स्वास्थ्य मंत्री ने आगे कहा कि वहां के मुसलमानों को कमजोर समझ लिया है। मुसलमान गरीब हो सकते हैं, लेकिन कमजोर नहीं। सब क्या सोच रहे हैं कि बोलने वाला कोई नहीं है। मैं खुद वहां जाकर मामले की जानकारी लूंगा। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर चाहिए? 1 अक्टूबर से पहले पूरा करें यह जरूरी काम, वरना रिफिल में हो सकती है परेशानी

मिडिल ईस्ट में सैन्य टकराव के बीच अलर्ट, US ने अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की

DUSU चुनाव के बाद CJP का विपक्ष पर हमला, बोले- बंटे विपक्ष का फायदा उठा रही है ABVP

'सेमीकॉन 2026' में 10 अरब डॉलर के निवेश का अनुमान, कंपनियों में दिख रहा उत्साह; उभरते प्लेयर आ रहे सामने

पहली बार PDA रथ से निकलेंगे अखिलेश यादव, 24 सितंबर को रायबरेली में MLA राहुल लोधी के घर लेंगे चाय की चुस्की