हेमंत सोरेन, फोटो सोर्स - एक्स  
झारखंड

झारखंड : हेमंत सोरेन ने चौथी बार ली CM पद की शपथ, कांग्रेस अध्यक्ष सहित INDIA ब्लॉक के कई दिग्गज नेता हुए शामिल

झारखंड में 28 नवंबर शाम 4 बजे हेमंत सोरने ने औपचारिक रूप से अपने दूसरे कार्यकाल के लिए सीएम पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में इंडिया ब्लॉक के कई दिग्गज नेता भी शामिल हुए हैं।

विकास कुमार उपाध्याय

रांची : झारखंड में 28 नवंबर शाम 4 बजे हेमंत सोरने ने औपचारिक रूप से अपने दूसरे कार्यकाल के लिए सीएम पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में इंडिया ब्लॉक के कई दिग्गज नेता भी शामिल हुए हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी सीएम सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे हैं।

बता दें, हेमंत सोरेन ने चौथी बार झारखंड सीएम के रूप में शपथ ली है। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार हेमंत सोरेन को सीएम पद की शपथ दिलाई। रांची के मोरहाबादी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है।

सोरेन बने झारखंड के 14वें सीएम 

झारखंड विधानसभा चुनाव में जेएमएम के नेतृत्व वाले गठबंधन की जीत के बाद सोरेन आज झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लिए हैं। झारखंड में यह पहला मौका है जब पांच साल का कार्यकाल पूरा करने वाली मौजूदा सरकार फिर से सत्ता में लौटी है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और केसी वेणुगोपाल समेत अन्य नेता इस समारोह में शामिल हुए हैं।

यहां देखें वीडियो

81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा में इडिया ब्लॉक ने 56 सीटों के साथ झामुमो को जीत दिलाई है। जेएमएम ने 34 सीटें जीतीं, जबकि उसके सहयोगियों ने 22 सीटें हासिल कीं। सहयोगियों में से कांग्रेस ने 16 सीटें जीतीं, आरजेडी ने चार और सीपीआई-एमएल ने दो सीटें जीतीं। झारखंड में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए ने केवल 24 सीटें जीतीं। भाजपा ने 21 सीटें हासिल कीं, जबकि उसके सहयोगी आजसू पार्टी, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) और जेडी-यू ने एक-एक सीट जीती। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने एक सीट जीती, जिसके प्रमुख जयराम कुमार महतो डुमरी निर्वाचन क्षेत्र से विजयी हुए।

Jantar Mantar Protest LIVE: दिल्ली पुलिस ने अनुराग ढांडा और आतिशी को जंतर-मंतर से हिरासत में लिया

Gandhian Freedom Struggle: महात्मा गांधी के वो आंदोलन जिन्होंने हिला दी थी ब्रिटिश हुकूमत की नींव

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची याचिका, SIT जांच से फॉरेंसिक ऑडिट तक, 5 अक्टूबर को होगी सुनवाई

आकाश आनंद ने फिर खेला बुआ कार्ड, मायावती से मांगी माफी, कहा- कभी किसी और पार्टी में नहीं जाऊंगा

अलनीनो के कहर से देश के 282 जिलों में सूखे का खतरा, महाराष्ट्र और कर्नाटक होंगे सबसे अधिक प्रभावित