हेमंत सोरेन (सोर्स- सोशल मीडिया) 
झारखंड

पहले BJP नेताओं से मुलाकात...अब हाई कोर्ट से मिली राहत, INDIA छोड़कर NDA में जा रहे हैं हेमंत सोरेन?

Jharkhand News: एक तरफ झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की दिल्ली में बीजेपी नेताओं के साथ हुई मुलाकात ने सियासी हलकों में कयासबाजियों का गुबार छोड़ा हुआ था, दूसरी तरफ अब उन्हें हाई कोर्ट ने बड़ी राहत दी है

अभिषेक सिंह

Hemant Soren News: एक तरफ झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की दिल्ली में बीजेपी नेताओं के साथ हुई मुलाकात ने सियासी हलकों में कयासबाजियों का गुबार छोड़ा हुआ था, दूसरी तरफ अब उन्हें हाई कोर्ट ने बड़ी राहत दे दी है। उन्हें निचली अदालत में सशरीर उपस्थिति से छूट मिल गई है। हेमंत सोरेन अब केवल 6 दिसंबर को ट्रायल के दौरान निचली कोर्ट में मौजूद रहेंगे।

रांची हाई कोर्ट ने 6 दिसंबर के बाद निचली अदालत में सीएम सोरेन को उपस्थिति से छूट दे दी है। प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी के समन की अवहेलना मामले में सीएम को यह राहत दी गई है। उच्च न्यायालय ने बुधवार को सीएम की याचिका सुनते हुए यह आदेश दिया है।

रांची पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन

दूसरी तरफ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन छह दिन बाहर रहने के बाद बुधवार शाम को अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ दिल्ली से रांची लौट आए। सीएम 28 नवंबर की शाम को दिल्ली के लिए निकले थे। मंगलवार शाम को मीडिया में खबरें आईं कि हेमंत सोरेन ने बीजेपी के बड़े नेताओं के साथ एक सीक्रेट मीटिंग की है।

NDA में जा रहे हेमंत सोरेन?

जिसके बाद ये अटकलें लगाई जानें लगीं कि क्या हेमंत सोरेन विपक्षी गठबंधन छोड़कर एनडीए में शामिल होने की प्लानिंग कर रहे हैं। हालांकि, झारखंड बीजेपी और जेएमएम नेताओं ने इन अफवाहों को तुरंत खारिज कर दिया। बीते कल जेएमएम के एक्स हैंडल पर "झारखंड झुकेगा नहीं" कैप्शन के साथ एक पोस्ट भी किया गया था।

सीएम हेमंत सोरेन के रांची लौटने के बाद, झारखंड की मंत्री और कांग्रेस विधायक दीपिका पांडे सिंह ने कहा, "मुझे लगता है कि इन अंदाज़ों पर रोक लगनी चाहिए। यह डेमोक्रेसी के लिए अच्छा नहीं है। राज्य में ग्रैंड अलायंस को बहुत मज़बूत और एकतरफ़ा जनादेश मिला है। यहां इस तरह की अफवाहें फैलाने की कोशिश, मेरा मानना ​​है, बिल्कुल गलत है।"

उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी गठबंधन को कमज़ोर करने की कोशिश कर रही है, लेकिन वे कामयाब नहीं होंगे। उन्होंने कहा, "हमारे मुख्यमंत्री कभी भी बीजेपी की चालों के आगे नहीं झुके। जो आदमी राज्य के हितों और लोगों की भावनाओं के लिए जेल जा सकता है, वह कभी भी बीजेपी की चालों में शामिल नहीं होगा। हमारी सरकार मजबूत है और आगे भी मजबूत रहेगी।"

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान