हेमंत सोरेन व शिबू सोरेन (सोर्स- सोशल मीडिया) 
झारखंड

हेमंत के हाथ में JMM की कमान, शिबू सोरेन बने संस्थापक संरक्षक

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को झारखंड मुक्ति मोर्चा का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके पिता और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन को पार्टी का संस्थापक संरक्षक बनाया गया है।

अभिषेक सिंह

रांची: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को जेएमएम यानी झारखंड मुक्ति मोर्चा का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। उनके पिता और झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन को पार्टी का संस्थापक संरक्षक बनाया गया है। राजधानी रांची में आयोजित पार्टी के 13वें राष्ट्रीय अधिवेशन में यह फैसला लिया गया है। हेमंत ने पार्टी का नया अध्यक्ष चुने जाने के बाद माता-पिता का आशीर्वाद भी लिया।

हेमंत के आलाकमान बनने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा है कि हेमंत पार्टी की कमान संभालने के लिए योग्य उम्मीदवार हैं। उन्होंने दो विधानसभा चुनावों में क्षमता और राजनीतिक दूरदर्शिता दिखाई है। अधिवेशन के दूसरे दिन यह फैसला लिया गया।

38 साल से कर रहे थे पार्टी का नेतृत्व

शिबू सोरेन पिछले 38 वर्षों से झारखंड मुक्ति मोर्चा का नेतृत्व कर रहे थे। उनके बेटे हेमंत सोरेन 2015 से पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे थे। जेएमएम पार्टी के वरिष्ठ नेता नलिन सोरेन ने पार्टी के संस्थापक संरक्षक के लिए शिबू सोरेन के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका समर्थन स्टीफन मरांडी ने किया।

कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

इसके बाद शिबू सोरेन ने पार्टी के अध्यक्ष के लिए बेटे हेमंत सोरेन के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। हेमंत के पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में भी खुशी की लहर दौड़ गई।

नई ऊर्जा के साथ काम करेगी पार्टी: हेमंत

झामुमो अध्यक्ष की नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए हेमंत सोरेन ने कहा, 'पार्टी का अधिवेशन संपन्न हो गया है। इसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। अब पार्टी नई ऊर्जा के साथ आगे काम करेगी। यह अधिवेशन पार्टी के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण था। नए निर्णयों के साथ पार्टी अपनी रणनीति को मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ेगी।'

हेमंत सोरेन को झामुमो का नया अध्यक्ष चुने जाने पर पार्टी की राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने कहा, 'यह अच्छी बात है कि हेमंत नए अध्यक्ष चुने गए हैं। पार्टी के इस फैसले से हम भी खुश हैं। देश उनके नेतृत्व पर भरोसा करता है। आने वाले समय में हम पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी बनाने का सपना पूरा करेंगे।'

Ashok Dham Stampede: अशोकधाम भगदड़ में 7 महिलाओं की मौत, CM सम्राट चौधरी ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान

UGC-NET विवाद, राहुल गांधी और जयराम रमेश ने NTA को घेरा, 2 महिने की देरी पर मांगे जवाब

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

2029 की तैयारी में जुटी BJP, नितिन नबीन की नई टीम का आज होगा ऐलान, 33% महिला आरक्षण से बदलेगा संगठन का खेल

CGL परीक्षा और CBI जांच पर अड़े छात्र, आज सोरेन सरकार के साथ आर-पार की बातचीत, क्या टलेगा 20 अगस्त का घेराव?