Hazaribagh में विवाद के बीच बड़ा कांड...दिनदहाड़े DGM की हुई हत्या, इलाके में मचा हड़कंप 
झारखंड

Hazaribagh में हिंसा के बाद एक और बड़ा कांड...दिनदहाड़े DGM की हुई हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

Hazaribagh News: एनटीपीसी कोयला परियोजना केरेडारी के डीजीएम कुमार गौरव की शनिवार सुबह अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वे ऑफिस जाने के लिए घर से रवाना हुए थे।

अर्पित शुक्ला

रांची/हजारीबाग: एनटीपीसी कोयला परियोजना केरेडारी के डीजीएम कुमार गौरव की अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी है। कुमार गौरव कोयला डिस्पैच डिपार्टमेंट के डीजीएम थे। उनकी हत्या की खबर मिलने के बाद से पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह हजारीबाग स्थित अपने घर से अपने कार्यालय जाने के लिए कंपनी के वाहन से रवाना हुए थे। इस दौरान कटकमदाग थाना क्षेत्र के फतहा चौक के पास बाइक से आकर अपराधियों ने उनके वाहन को ओवरटेक करते हुए उन पर गोली चला दी।

प्रशासन पर उठ रहे सवाल

आनन फानन में उनको आरोग्य अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने गौरव को मृत घोषित कर दिया है। ऐसा बताया जाता है कि कुमार गौरव नालंदा बिहार के रहने वाले थे। एनटीपीसी पदाधिकारी की हत्या के बाद प्रशासन पर भी बड़ा सवाल उठ रहा है। बता दें कि कुछ दिनों पहले यहां हिंसा भी हुई थी।

हजारीबाग में हिंसा

शिवरात्रि के मौके पर हजारीबाग के इचाक थाना क्षेत्र के डुमरांव स्थित हिंदुस्तान चौक पर झंडा फहराने और लाउडस्पीकर बांधने को लेकर दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हो गई। जिसमें दोनों समुदायों की तरफ से जमकर पथराव हुआ। इस घटना में कुछ लोग घायल भी हुए हैं। भीड़ ने कई वाहनों में आग लगा दी। हालांकि पुलिस ने जल्द ही स्थिति पर काबू पा लिया।

अब इस पूरे वाकये पर झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री और कांग्रेस नेता इरफान अंसारी ने पूरे विवाद के लिए आरएसएस और बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया। मंत्री यहीं नहीं रुके, उन्होंने यहां तक ​​कह दिया कि मुसलमानों को कमजोर नहीं समझना चाहिए।

बीजेपी ने बोला हमला

बरकट्ठा से भाजपा विधायक अमित यादव ने कहा कि बुधवार की घटना में कई मोटरसाइकिल और ऑटो रिक्शा में आग लगा दी गई। उन्होंने कहा, ‘‘सरकार को हस्तक्षेप कर वहां शांति बहाल करनी चाहिए। इसके अलावा, मंत्री इरफान अंसारी को भाजपा कार्यकर्ताओं पर घटना में शामिल होने का आरोप लगाने के लिए माफी मांगनी चाहिए।

सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर चाहिए? 1 अक्टूबर से पहले पूरा करें यह जरूरी काम, वरना रिफिल में हो सकती है परेशानी

मिडिल ईस्ट में सैन्य टकराव के बीच अलर्ट, US ने अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की

DUSU चुनाव के बाद CJP का विपक्ष पर हमला, बोले- बंटे विपक्ष का फायदा उठा रही है ABVP

'सेमीकॉन 2026' में 10 अरब डॉलर के निवेश का अनुमान, कंपनियों में दिख रहा उत्साह; उभरते प्लेयर आ रहे सामने

पहली बार PDA रथ से निकलेंगे अखिलेश यादव, 24 सितंबर को रायबरेली में MLA राहुल लोधी के घर लेंगे चाय की चुस्की