राम मंदिर की पहली वर्षगांठ (सौ.सोशल मीडिया) 
झारखंड

झारखंड में यहां मनाया जाएगा राम मंदिर की पहली वर्षगांठ का जश्न, जानिए क्या रहेगा खास

अयोध्या में भले ही जश्न खास होने वाला है लेकिन इधर झारखंड का पलामू शहर भी राम मंदिर का जश्न मनाने के लिए आतुर है। यहां पर दो दिनों का खास आयोजन होने वाला है।

दीपिका पाल

Ram Mandir Anniversary: अयोध्या के राम मंदिर की पहली वर्षगांठ इस साल बदली हुई तारीख के साथ मनाई जाएगी। यहां पर 11 जनवरी को अयोध्या में भव्य तरीके से मनाने के लिए तैयारिय़ां काफी दिन पहले ही शुरु हो गई थी जिसे लेकर पहले ही जानकारी सामने आई थी।

अयोध्या में भले ही जश्न खास होने वाला है लेकिन इधर झारखंड का पलामू शहर भी राम मंदिर का जश्न मनाने के लिए आतुर है। यहां पर दो दिनों का खास आयोजन होने वाला है।

जानिए क्या होगा दो दिनों के इस कार्यक्रम में

आपको बताते चलें कि, पलामू जिले के चैनपुर सूर्य मंदिर के परिसर में खास तौर पर राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का पहला वर्षगांठ आयोजित किया जाने वाला है। इस खास आयोजन के लिए तैयारियां पूरी है तो वहीं पर कई बड़ी हस्तियां यहां पहुंचेगी। बता दें कि यह आयोजन महान क्लब चैनपुर द्वारा आयोजित कराया जा रहा है। वहीं आयोजन के पहले दिन बनारस के पुरोहितों द्वारा गंगा आरती तो दूसरे दिन भोजपुरी गायक और गायिका द्वारा भक्ति जागरण का आयोजन होगा।

पिछले साल भी किया गया था आयोजन

आपको बताते चलें कि, इस 11 जनवरी को होने वाले भव्य आयोजन को लेकर समाजसेवी मनोज सिंह ने प्रेस वार्ता आयोजित कर जानकारी दी है। इसमें बताया कि, पिछले वर्ष महान क्लब के द्वारा राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर भव्य आयोजन कराया गया था.वहीं अबकी वर्ष भी खास तैयारी की गई है.जिसे लेकर दो दिवसीय कार्यकम आयोजित होगी। वहीं पर इस कार्यक्रम के शेड्यूल को लेकर जानकारी में बताया कि,11 जनवरी को संध्या 6 बजे से 41 पुरोहित द्वारा भव्य गंगा आरती का आयोजन होगा.इसके साथ राम जी जीवंत झांकी निकाली जाएगी कार्यक्रम को मनमोहक बनाने के लिए 11 जनवरी के रात के 11 बजे लेजर शो और आतिशबाजी भी दिखाया जाएगा। देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें!

कैसा रहेगा दूसरे दिन का कार्यक्रम

आपको बताते चलें कि, आगे कहा कि वही दूसरे दिन 12 जनवरी की संध्या 6 बजे से रात 12 बजे तक भोजपुरी कलाकार खुशी कक्कड़, आर्य बाबू, अभिमन्यु सिंह क्रांति के द्वारा भक्ति जागरण का आयोजन किया जाएगा.इसके साथ कार्यक्रम के दोनों दिन भव्य भंडारा का आयोजन होगा। इसके अलावा इसके अलावा झांकी के लिए कोलकाता से टीम बुलाया गया है.राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के पहले वर्ष गांठ को यादगार बनाने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ेंगे। 41 पुजारियों के द्वारा आरती की जाएगी इसके लिए टीम बुलाई जा रही है।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां