ईडी दफ्तर रांची  
झारखंड

ईडी दफ्तर में सरकारी क्लर्क से मारपीट, रांची पुलिस ने घेरा ऑफिस, मचा सियासी बवाल!

ED office controversy Ranchi: राजधानी रांची में ईडी दफ्तर में मारपीट के आरोपों से हड़कंप मच गया है। गुरुवार को रांची पुलिस ने एयरपोर्ट रोड स्थित ईडी कार्यालय पहुंचकर जांच शुरू की।

अर्पित शुक्ला

ED Investigation Ranchi: राजधानी रांची में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दफ्तर में कथित मारपीट के आरोपों के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। गुरुवार सुबह रांची पुलिस की एक टीम एयरपोर्ट रोड स्थित ईडी कार्यालय पहुंची और जांच शुरू की। इस दौरान ईडी दफ्तर के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई।

पेयजल विभाग के क्लर्क संतोष कुमार ने आरोप लगाया है कि ईडी के सहायक निदेशक प्रतीक और उनके सहयोगी शुभम ने उन्हें कार्यालय बुलाकर मारपीट की, सिर फोड़ दिया और सबूत मिटाने की कोशिश की। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

ED ने बताया साजिश

वहीं, ईडी के वरिष्ठ सूत्रों ने इन आरोपों को साजिश करार दिया है। ईडी का दावा है कि संतोष कुमार को कोई समन जारी नहीं किया गया था। पूछताछ के दौरान उसने खुद ही शीशे की बोतल से अपने सिर पर चोट पहुंचाई। इसके बाद ईडी अधिकारियों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। ईडी के मुताबिक, इलाज के बाद संतोष कुमार ने ब्लड प्रेशर और हाइपरटेंशन से जुड़ी समस्या का उल्लेख लिखित रूप में किया था। ईडी ने इस पूरे मामले में हाईकोर्ट का रुख करने की बात कही है।

BJP ने बोला हमला

इस बीच, बीजेपी के वरिष्ठ नेता बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर चिंता जताई है। उन्होंने लिखा कि ईडी के पास पुलिस-प्रशासन और मुख्यमंत्री से जुड़े हजारों करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार मामलों से संबंधित अहम सबूत मौजूद हैं।

आशंका है कि पुलिस कार्रवाई की आड़ में इन महत्वपूर्ण साक्ष्यों से छेड़छाड़ या उन्हें नष्ट करने की कोशिश की जा सकती है। फिलहाल, पूरे प्रकरण की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं से मामले की पड़ताल कर रही है।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज