सोनम वांगचुक ने देवेंद्र नाथ महतो से फोन पर की बात सौजन्य- एक्स स्क्रीनग्रैब
झारखंड

JPSC-JSSC आंदोलन में नया मोड़! सोनम वांगचुक की अपील पर देवेंद्र महतो ने तोड़ा Water Fast, भूख हड़ताल जारी

Devendra Nath Mahto Water Fast: रांची में JPSC-JSSC आंदोलन के बीच सोनम वांगचुक से फोन पर बातचीत के बाद देवेंद्र नाथ महतो ने वॉटर फास्ट तोड़ा। हालांकि उन्होंने अनशन जारी रखने का ऐलान किया।

प्रिया जैस

Devendra Nath Mahto Hunger Strike: झारखंड की राजधानी रांची में जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में JPSC-JSSC परीक्षाओं में अनियमितता के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया। जंतर-मंतर पर अनशन कर चुके एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने प्रदर्शन के मुख्य आंदोलनकारी छात्र नेता जेएलकेएम के केंद्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो से फोन पर बातचीत की है।

उन्होंने देवेंद्र नाथ महतो से वॉटर फास्ट तोड़ने की अपील की है। सोनम वांगचुक ने फोन पर देवेंद्र महतो से बातचीत की और उनसे अपील की कि वे अपनी सेहत का ध्यान रखे और कम-से-कम शहद और पानी लेते रहे। सोनम वांगचुक की अपील को देवेंद्र नाथ महतो ने स्वीकार की और पानी पीकर अपना वॉटर फास्ट तोड़ा। हालांकि, उनका अनशन जारी रहेगा।

सोनम वांगचुक ने वीडियो कॉल पर की बातचीत

एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो से बातचीत की। महतो JPSC, JSSC CGL और कई अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं।

रांची आने का दिया भरोसा

इसके बदले उन्होंने शर्त रखी कि वे तभी अपना अनशन तोड़ेंगे जब सोनम वांगचुक खुद उनसे रांची आकर मिलेंगे। फोन पर बातचीत के दौरान देवेंद्र महतो ने वांगचुक से कहा कि वे उनका बहुत आदर करते हैं और वे चाहते है कि सोनम वांगचुक रांची आए।

महतो के आग्रह पर सोनम वांगचुक ने भरोसा दिलाया कि वे जल्द ही प्रदर्शन का समर्थन करने रांची आएंगे। फोन पर बातचीत के दौरान वांगचुक ने उन्हें अपनी हड़ताल को लेकर कुछ सलाह भी दी। उन्होंने समझाया कि महतो अगर पानी और नमक नहीं लेंगे तो लंबे समय तक प्रदर्शन में नहीं टिक पाएंगे।

सोनम वांगचुक ने दी नसीहत

छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो कहते हैं, "हम 25 जुलाई से सत्याग्रह पर हैं। मैं 2 अगस्त से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठा था। मैं बहुत थक गया था वह एक नाजुक समय था। यहां 26 सालों से पेपर लीक हो रहे हैं। कल डॉक्टर ने चेतावनी दी कि अगर मैंने पानी नहीं पिया, तो मुझे अस्पताल में भर्ती होना पड़ेगा।"

सोनम वांगचुक ने समझाया कि अनशन का उद्देश्य खुद को नुकसान पहुंचाना नहीं होता बल्कि गहरी नींद में सोई सरकार को जगाना है। वांगचुक ने महतो को महात्मा गांधी का भी उदाहरण दिया। उन्होंने महतो को बताया कि महात्मा गांधी भी अनशन के दौरान पानी में नींबू मिलाकर लेते थे। उनके अनुसार पानी, शहद और नींबू जैसी चीजें शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा देने में मदद करती हैं। सोनम वांगचुक के लगातार कहने पर देवेंद्र नाथ महतो पानी पीने के लिए राजी हुए

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?

देशद्रोहियों को छोड़ा नहीं जाएगा, ज्ञानेश कुमार पर भड़के राहुल गांधी; कहा- लोकतंत्र को खत्म होते नहीं देख सकते

ज्ञानेश कुमार पर लगेगा MCOCA! संजय राउत बोले- अमित शाह के छोटा शकील है मुख्य चुनाव आयुक्त

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग का दांव, दोनों सदनों में नोटिस की तैयारी