(कॉन्सेप्ट फोटो) 
झारखंड

झारखंड में बढ़ने लगे कोरोना के मामले, दो और नए मामले आए सामने, इतनी हुई संक्रमितों की संख्या

राज्य में मौजूदा कोविड-19 लहर का पहला मामला पिछले सप्ताह सामने आया था, जब हाल ही में मुंबई से लौटे एक व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। रांची के सिविल सर्जन ने बताया कि 3 में से 2 मरीज का अस्पताल में उचार चल रहा है।

विकास कुमार उपाध्याय

रांची : झारखंड में पिछले दो दिनों में कोविड-19 के दो और मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या तीन हो गई। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। रांची के सिविल सर्जन प्रभात कुमार ने कहा, "पिछले दो दिनों में रांची में कोविड-19 के दो नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही जांच के बाद संक्रमितों की संख्या तीन हो गई है।''

राज्य में मौजूदा कोविड-19 लहर का पहला मामला पिछले सप्ताह सामने आया था, जब हाल ही में मुंबई से लौटे एक व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। रांची के सिविल सर्जन प्रभात कुमार ने बताया कि तीन में से दो मरीज अस्पतालों में उपचाराधीन हैं, जबकि एक घर पर ही पृथकवास में है।

21 वर्षीय महिला हुई संक्रमित

अब तक की आई जानकारी के मुताबिका, महाराष्ट्र से रांची आने वाले 61 वर्षीय एक व्यक्ति में कोरोना की पुष्टि हुई है। वह लोहरदगा के रहने वाले है। वहीं 21 वर्षीय एक महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। वह रांची की ही रहने वाली है। संक्रमित महिला का इलाज रांची के ही सैंफोर्ड हॉस्पिटल में चल रहा है। जबकि संक्रमित व्यक्ति ने फिलहाल खुद को घर पर ही क्वॉरेंटाइन किया ह। राज्य में सामने आये पहले कोरोना पॉजिटिव मरीज का इलाज भी रांची के सेंतेविटा अस्पताल में चल रहा है।

आपको जानकारी के लिए बताते चलें कि पिछले कुछ दिनों से देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। गाजियाबाद, नोएडा, दिल्ली से लेकर महाराष्ट्र, तमिलनाडु और केरला तक इसके मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बीते दिनों पटना पीएमसीएच में भी कोरोना के 7 पोजिटिव मरीज मिले थे। ऐसे में अब बिहार में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है। कोरोना के बढ़ते मामले को देखकर सरकार अलर्ड मोड पर है और सभी अस्पतालों के लिए एडवाइजरी भी जारी कर दी है।

Monsoon Alert: बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर, ओडिशा-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश से मचेगा हाहाकार

Explainer: स्पेस से ही दुश्मन की मिसाइलों का पता लगाएगा भारत, दोहरी सुरक्षा तय, क्या है Space-Eye टेक्निकलॉजी?

दिल्ली ITO के पास सड़क हादसा, दो विधायकों समेत कई घायल, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा