छियाओ जियाओ और चंदन। इमेज-सोशल मीडिया 
झारखंड

चीन की छियाओ को झारखंड के चंदन से हुआ प्यार, पाने के लिए हजारों किमी दूर से पहुंची साहिबगंज

Unique Wedding : झारखंड के चंदन सिंह और चीन की छियाओ जियाओ ने साबित किया कि प्यार की कोई सीमा नहीं होती। छियाओ ने प्रेमी चंदन से शादी करने के लिए भारत आने का फैसला किया और उनकी शादी मिसाल बन गई।

रंजन कुमार

Chinese Bride Indian Groom: प्यार की सीमा नहीं होती। लोग अपना प्यार पाने के लिए सात समंदर भी पार करते हैं। ऐसी मामला झारखंड के साहिबगंज से आया है। यहां चीन युवती ने झारखंड के युवक से वैदिक रीति-रिवाज से शादी की। उनकी शादी प्रेम, विश्वास और सांस्कृतिक मेल-जोल की मिसाल बन गई। चीनी युवती और साहिबगंज के युवक की शादी चर्चा में है।

चीन के हावेई प्रांत की रहने वाली छियाओ जियाओ और साहिबगंज निवासी चंदन सिंह की अनोखी प्रेम कहानी 6 दिसंबर को विवाह के पवित्र बंधन में बदली। हजारों किलोमीटर दूर से भारत पहुंचीं छियाओ जियाओ ने सात फेरे लिए और इस अनोखी शादी ने पूरे इलाके में चर्चा बटोरी है।

चीन में मुलाकात, लंदन में प्यार और भारत में शादी

चंदन और छियाओ जियाओ की मुलाकात पढ़ाई के दौरान पहले चीन में हुई। फिर दोनों की मुलाकात लंदन में हुई। दोस्ती से शुरू हुआ रिश्ता धीरे-धीरे इतना गहराया कि दोनों ने जीवन भर एक-दूसरे का साथ रहने का निर्णय ले लिया। संस्कृतियों में भिन्नता होने के बावजूद दोनों के बीच प्यार की डोर मजबूत होती गई। पंडित ने मंत्रोच्चरण किए और चीनी युवती ने उसे बेहद विधि-विधान के साथ दोहराया। इतना ही नहीं शादी की हर रस्म को विधिवत पूरा किया। उसे समझा और उसके बारे में परिजनों से जानकारी भी ली। लोगों ने उसे रस्मों की मान्यता भी बताई।

परिवार ने अपनाया

चंदन के पिता शंभू शंकर सिंह ने बेटे के निर्णय को मन से स्वीकार किया। उन्होंने स्थानीय विनायक होटल में वैदिक विवाह का आयोजन कराया। मंत्रोच्चारण के बीच दूल्हा–दुल्हन ने सात फेरे लिए तो परिजनों और मेहमानों ने इस अनोखे मिलन को भावुक होकर देखा। समारोह में भारतीय और चीनी संस्कृति का सुंदर संगम लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बना रहा।

लोगों ने नवविवाहित जोड़े को दिया आशीर्वाद

अलग-अलग दो संस्कृतियों के मिलन से सजी यह शादी साहिबगंज के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही है। लोगों ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देते हुए सुखद और समृद्ध वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं। शादी की तस्वीरें वायरल हैं। लोग कमेंट सेक्शन में लिख रहे हैं। साहिबगंज वाले गर्व से कह रहे– हमारे यहां भी इंटरनेशनल शादी हो गई। चंदन-छियाओ की जोड़ी को देखकर हर कोई दुआ मांग रहा कि इनका प्यार हमेशा ऐसा ही खिलता रहे।

BRICS Summit 2026 LIVE: नई दिल्ली से चीन के लिए रवाना शी जिनपिंग; ब्रिक्स नेताओं के साथ की अहम बैठक

Hindi Diwas 2026: 14 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है हिंदी दिवस? 77 साल पहले इस समझौते के बाद तय हुई थी तारीख

BRICS Summit के बाद चीन रवाना हुए शी जिनपिंग, भारत-चीन रिश्तों पर दिए 4 सुझाव

BRICS Summit 2026: मायावती ने की नई दिल्ली घोषणापत्र की तारीफ, कहा- कूटनीति के मोर्चे पर भारत को मिली कामयाबी

Nandigram Bypoll 2026: क्या नंदीग्राम से फिर चुनाव लड़ेंगी ममता? TMC के नाम और सिंबल पर छिड़ी जंग