प्रतीकात्मक तस्वीर 
झारखंड

झारखंड: पलामू में ट्रेन पकड़ने आई नाबालिग से गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार

jharkhand crime news : झारखंड के पलामू एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

पूजा सिंह

Gang Rape Of A Minor Girl : झारखंड के पलामू में बेहद शर्मनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, यहां  ट्रेन पकड़ने पहुंची एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप किया गया है। वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस एक्शन में आई और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता पलामू के पाटन थाना क्षेत्र की रहने वाली है। वह अपनी छोटी बहन के साथ पंजाब जाने के लिए घर से निकली थी। दोनों बहनें डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर खड़ी थीं तो वहां दो लोग पहुंचे। उन्होंने खुद को पुलिस अधिकारी बताया और दोनों बहनों से नाम-पता की जानकारी लेने लगे। इसके बाद उन्होंने कहा कि उनसे पूछताछ की जाएगी। दोनों लड़कियों को वे लोग बाइक पर बिठाकर अपने साथ पलामू के पास स्थित चैनपुर इलाके में ले गए। वहां सुनसान इलाके में बड़ी बहन के साथ दोनों ने रेप किया। छोटी बहन को जान मारने का भय दिखाकर खामोश कर दिया।

पुलिस आरोपियों को किया गिरफ्तार

घटना के बाद आरोपी उन्हें बाइक पर लेकर मेदिनीनगर की ओर निकले, लेकिन सद्दीक मंजिल चौक के पास छोटी बहन साहस जुटाकर बाइक से कूद गई और जोर-जोर से चिल्लाने लगी। उसकी चीख सुनकर स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए और तुरंत पुलिस को खबर दी। टाउन थाना पुलिस ने फौरन घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को धर दबोचा। आरोपियों की पहचान सोनू कुमार और सुमित कुमार सोनी के रूप में हुई है। पीड़िता को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में मेडिकल जांच के लिए भेजा गया।

पॉक्सो एक्ट मामला दर्ज

पुलिस ने बताया कि दोनों बहनें नाबालिग हैं और आरोपियों पर पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया जा रहा है। टाउन थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार ने कहा, ''आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। न्यायिक हिरासत में भेजने के बाद केस को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।'' घटना के बाद पीड़िता के परिजन थाने पहुंचे और दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की। इलाके के लोगों में भी इस घटना को लेकर गुस्सा है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

मेरठ नीले ड्रम हत्याकांड में कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल को मौत की सजा

रेलवे कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, सरकार ने बोनस का किया ऐलान; जानें कितने का होगा फायदा

Delhi Protest Live: अभिजीत दिपके पहुंचे दिल्ली, NSUI का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज फिर हल्लाबोल

CJP नेताओं को जिन धाराओं में भेजा गया तिहाड़, उनमें कितनी सजा का है प्रावधान?

राहुल गांधी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में छलका युवाओं का दर्द, पुलिस कार्रवाई पर जवाबदेही की मांग