श्रीनगर में लहराए गए ईरान-फिलिस्तीन समर्थित झंडे (फोटो- सोशल मीडिया) 
जम्मू कश्मीर

श्रीनगर: मुहर्रम जुलूस में लहराए ईरान-फिलिस्तीन के झंडे, देखती रही पुलिस-VIDEO

श्रीनगर में मोहर्रम का जुलूस निकाला गया। इस दौरान कुछ लोग ईरान, फिलीस्तीन और हिजबुल्लाह के झंडे लहरा रहे थे, साथ ही ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई और मारे गए कमांडर्स की तस्वीरें भी प्रदर्शित की गईं।

अक्षय साहू

श्रीनगर: मोहर्रम के पाक महीने में, देशभर में मुसलमान जुलूस निकाल रहे हैं। शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में शिया मुसलमानों ने ताजिया के साथ जुलूस निकाला, जो अब विवादों के घेरे में आ गया है। इस जुलूस के दौरान, कुछ लोग ईरान, फिलीस्तीन और आतंकी संगठन हिजबुल्लाह के झंडे लहराते हुए दिखाई दिए। इसके अलावा, ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई और इजराइल के हमलों में मारे गए ईरानी कमांडर्स की तस्वीरें भी सड़कों पर लेकर प्रदर्शन किया गया।

घाटी में मुहर्रम का 8वां और 10वां दिन शिया मुसलमानों के लिए अत्यधिक धार्मिक महत्व रखता है। यह तीसरा साल है कि पुलिस ने मोहर्रम के लिए जुलूस निकालने की इजाजत दी थी। शुक्रवार को जुलूस गुरु बाजार से शुरू हुआ और जहांगीर चौक, मौलाना आजाद रोड होते हुए डलगेट तक पहुंचा। प्रशासन ने पहले ही जुलूस को लेकर समय तय कर दिया था ताकि इससे शहर में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।

प्रशासन ने 1989 में लगाया था बैन

कश्मीर में यह लगातार तीसरा साल है जब मुस्लिम समुदाय ने मोहर्रम का जुलूस निकाला है। इससे पहले, 1989 में प्रशासन ने कानून-व्यवस्था की समस्याओं का हवाला देते हुए इन केंद्रीय मुहर्रम जुलूसों पर पूरी तरह से बैन लगा दिया था। इसके बाद, लगभग तीन दशकों तक श्रीनगर में प्रमुख मुहर्रम जुलूसों की अनुमति नहीं दी गई, जबकि शिया बहुल क्षेत्रों जैसे जादीबल, बडगाम और मागाम में छोटे, स्थानीय जुलूसों की इजाजत दी जाती थी।

हालांकि, सरकार ने 2019 में आर्टिकल 370 हटाने के बाद 2021 में इन जुलूसों पर लगे बैन में धीरे-धीरे ढील देनी शुरू की। इसके परिणामस्वरूप, श्रीनगर के एम.ए. रोड पर 8वें मुहर्रम जुलूस को प्रशासन की सख्त निगरानी और सुरक्षा के तहत आधिकारिक तौर पर अनुमति दी गई।

पुलिस ने की झंडे हटाने की कोशिश

जुलूस के दौरान प्रशासन और पुलिस ने सार्वजनिक जगहों से ईरान और हिज्बुल्लाह से जुड़े झंडे दिखाने पर आपत्ति जताई और लोगों से विवादित झंडे और पोस्ट ले लिए थे। लेकिन इसके कुछ देर बाद लोग एक बार फिर विवादित झंडे ले आए और ईरान के समर्थन में नारेबाजी भी की, जिससे विवाद बढ़ गया।

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब

जिनेवा में भारत का करारा जवाब, आखिर किस UN रिपोर्ट पर भड़का विदेश मंत्रालय? वैश्विक मंच पर दी सख्त चेतावनी

Indigo Flight 6E231 में बम की धमकी से हड़कंप, बेंगलुरु में सुरक्षित लैंडिंग, जांच में निकली अफवाह