अमरावती में मोहर्रम व एकादशी पर तगड़ा बंदोबस्त; आज निकलेंगे 44 जुलूस, पुलिस की पैनी नजर

मोहर्रम और आषाढ़ी एकादशी बुधवार 17 जुलाई को एक ही दिन आने से शहर सहित जिले में नागरिकों की भीड़ अधिक रहेगी। शांति व सुव्यवस्था बरकरार रखने के लिए पुलिस विभाग ने तगड़ा बंदोबस्त लगाया है। शहर में कुल 8 फिक्स प्वाइंट पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। बंदोबस्त में स्थानीय पुलिस कर्मियों के साथ ही 250 होमगार्ड, एक एसआरपीएफ प्लाटून का 10 पुलिस थाना क्षेत्र में नियोजनबद्ध बंदोबस्त लगाया गया है।
Amravati Police on Ashadi Ekadashi and Muharram
तगड़ा पुलिस बंदोबस्त
Published on: 
Updated on: 

अमरावती. मोहर्रम और आषाढ़ी एकादशी बुधवार 17 जुलाई को एक ही दिन आने से शहर सहित जिले में नागरिकों की भीड़ अधिक रहेगी। शांति व सुव्यवस्था बरकरार रखने के लिए पुलिस विभाग ने तगड़ा बंदोबस्त लगाया है। शहर में कुल 8 फिक्स प्वाइंट पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। बंदोबस्त में स्थानीय पुलिस कर्मियों के साथ ही 250 होमगार्ड, एक एसआरपीएफ प्लाटून का 10 पुलिस थाना क्षेत्र में नियोजनबद्ध बंदोबस्त लगाया गया है।

शहर में 44 जुलूस निकलेंगे

बुधवार 17 जुलाई को मोहर्रम होने से पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र में 44 जुलूस को अनुमति दी गई है जिनमें 14 रैलियों का समावेश है। मोहर्रम के जुलूस में बड़े पैमाने पर मुस्लिम बंधुओं की भीड़ होती है। यहां शांति व सुव्यवस्था को सुचारू रखने के लिए पुलिस ने थानों को अतिरिक्त पुलिस बल दिया है।

मुख्यालय से थानों को पुलिस बल

पुलिस मुख्यालय की ओर से पुलिस थाना निहाय पुलिस बल दिया गया है। भातकुली थाने में 5 पुलिसकर्मी, वलगांव थाने में 5, नागपुरीगेट में 10 पुरूष कर्मी व 5 महिला पुलिसकर्मी, इसी तरह बडनेरा में 10 पुरुष कर्मी तथा 5 महिला पुलिसकर्मी ऐसा पुलिस बल भेजा गया।

अपराध शाखा की रहेगी पेट्रोलिंग

आषाढी एकादशी और मोहर्रम एक ही दिन आने के चलते चौक चौराहों पर भीड़ उमड़ेगी। इसलिए अपराधिक प्रवृत्तियों पर लगाम कसने के लिए शहर अपराध शाखा की तीन टीमों द्वारा पेट्रोलिंग की जाएगी। पुलिस आयुक्तालय के फ्रेजरपुरा, नागपुरीगेट, बडनेरा और खोलापुरीगेट इन थाना क्षेत्रों में पेट्रोलिंग से हुड़दंग मचाने वालों या आपराधिक प्रवृत्तियों पर पैनी नजर रखी जाएंगी।

वरिष्ठ अधिकारियों की ट्रैकिंग फोर्स

पुलिस कर्मचारियों के साथ ही पुलिस अधिकारियों का भी शहर के बंदोबस्त और चल रही हलचलों पर ध्यान रहेगा। वरिष्ठ अधिकारियों यानी पुलिस उपायुक्त की ट्रैकिंग फोर्स तैयार की गई है। जो शहर में जारी हलचलों और पुलिस कर्मी तथा बंदोबस्त को लेकर आवश्यक दिशानिर्देश देकर चौक चौराहों का मुआयना करेंगे।

Navbharat Live
navbharatlive.com