फंसे वाहन फोटो ( सोर्सः सोशल मीडिया ) 
जम्मू कश्मीर

श्रीनगर में सीजन की पहली बर्फबारी: काजीगुंड में 2000 वाहन फंसे, उमर अब्दुल्ला ने की राहत कार्यों की निगरानी

जम्मू-कश्मीर में सीजन की पहली बर्फबारी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अनंतनाग जिले के काजीगुंड इलाके में करीब 2,000 वाहन बर्फीली सड़कों पर फंस गए। सीएम अब्दुल्ला ने बताया कि फंसे वाहनों को निकालने के प्रयास जारी हैं।

अमन उपाध्याय

श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर में सीजन की पहली बर्फबारी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अनंतनाग जिले के काजीगुंड इलाके में करीब 2,000 वाहन बर्फीली सड़कों पर फंस गए। सीएम अब्दुल्ला ने बताया कि उन्होंने अनंतनाग के डिप्टी कमिश्नर से मौजूदा स्थिति के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि भारी वाहनों को जाने दिया जा रहा है और बाकी फंसे वाहनों को निकालने के प्रयास जारी हैं।

शुक्रवार रात को एक्स पर एक पोस्ट में सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा, "काजीगुंड और सुरंग के बीच सड़क की मौजूदा स्थिति के बारे में डीसी अनंतनाग से बात की। बर्फीली परिस्थितियों के कारण यातायात बाधित हुआ है। दोनों दिशाओं में फंसे वाहन धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे हैं और जहां आवश्यक हो, वहां सहायता की जा रही है।"

उन्होंने कहा कि डीसी अपनी टीम के साथ मौके पर थे। "मैंने उन्हें यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि परिवारों और बच्चों वाले वाहनों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।"

उमर अब्दुल्ला ने कहा, "यदि आवश्यक हुआ तो रात भर रहने के लिए आश्रय की व्यवस्था की जाएगी। किसी भी चिकित्सा आपात स्थिति के मामले में डीसी के साथ एम्बुलेंस भी है।"

सीएम उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को जम्मू से श्रीनगर की यात्रा की।

मेरा कार्यालय दक्षिण कश्मीर में प्रशासन के संपर्क में

बर्फबारी के बाद की स्थिति के बारे में जानकारी देते हुए उमर अब्दुल्ला ने कहा, "बनिहाल से श्रीनगर तक लगातार बर्फबारी हो रही है। हालात काफी खतरनाक थे। मुझे लगता है कि सुरंग और काजीगुंड के बीच करीब 2000 वाहन फंसे हुए हैं। मेरा कार्यालय दक्षिण कश्मीर में प्रशासन के संपर्क में है। बर्फ हटाने का काम पूरा हो चुका है, लेकिन सड़क पर बर्फ जमी हुई है।"

बारामूला जिले में भी बर्फबारी

अपने शांत परिदृश्य और प्राकृतिक सुंदरता के लिए मशहूर श्रीनगर के खूबसूरत शहर ने शुक्रवार को साल की पहली बर्फबारी के साथ सर्दियों के मौसम का स्वागत किया। केंद्र शासित प्रदेश के बारामूला जिले में भी शुक्रवार को बर्फबारी हुई।

मौसम विभाग का अलर्ट जारी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 30 दिसंबर तक जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश और बर्फबारी का अनुमान लगाया है

( ए़जेंसी इनपुट के साथ )

किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, MSP में बढ़ोतरी की मंजूरी; ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज

लालू परिवार की बढ़ीं मुश्किलें! ट्रांसफर के बाद नए जज प्रशांत कुमार करेंगे लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई

विवाद के बाद ECI ने फॉर्म 6 में किया बदलाव, SIR से जुड़ा Annexure-D को हटाया; लेकिन इन राज्यों में रहेगा जारी