सांकेतिक तस्वीर 
जम्मू कश्मीर

जम्मू-कश्मीर में फिर गूंजी गोलियों की आवाज, परी नल्लाह में चल रही मुठभेड़, राजौरी में हाई अलर्ट जारी

Rajouri Search Operation: राजौरी के परी नल्लाह इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। सेना और पुलिस ने इलाके को घेरकर हाई अलर्ट घोषित किया है।

अर्पित शुक्ला

Rajouri Search Operation: जम्मू-कश्मीर के राजौरी स्थित परी नल्लाह इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। शनिवार सुबह से ही इलाके में रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। खबरों के मुताबिक इलाके में दो आतंकियों के छिपे होने की आशंका है, जिन्हें सुरक्षाबलों ने घेर लिया है।

खबरों के अनुसार, सुरक्षाबलों को परी नाला इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिली थी। इसके बाद भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त रूप से इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। तलाशी अभियान के दौरान घात लगाए बैठे आतंकियों ने जवानों पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में जवानों ने भी मोर्चा संभाल लिया, जिसके बाद मुठभेड़ जारी है।

पहाड़ी क्षेत्रों में भी सर्च ऑपरेशन

मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों-जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और इलाके में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। मौके पर अतिरिक्त जवानों को भी भेजा गया है जिससे आतंकियों के भागने के सभी रास्तों को बंद किया जा सके। अधिकारियों का कहना है कि सर्च ऑपरेशन अभी जारी है और इलाके में लगातार तलाशी की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां आसपास के जंगलों और पहाड़ी क्षेत्रों में भी सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।

भारी हथियारों से लैस हैं आतंकी

सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हमें पक्की सूचना है कि यह आतंकी भारी हथियारों से लैस हैं। इनको जिंदा या मुर्दा पकड़ने तक ऑपरेशन जारी रहेगा। कोशिश की जा रही है कि जंगल में छिपे आतंकियों के बच निकलने के सभी रास्ते बंद कर दिए जाएं। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन ने एहतियात के तौर पर आसपास के गांवों में लोगों को सतर्क और घरों में रहने की सलाह दी है।

राजौरी-पुंछ बेल्ट में कई आतंकी घटनाएं

फिलहाल किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है। जवान बेहद सतर्कता के साथ आगे बढ़ रहे हैं क्योंकि घने जंगल और पहाड़ों वाला इलाका है, जिसका आतंकी फायदा उठा सकते हैं। ये मुठभेड़ राजौरी-पुंछ बेल्ट में पिछले कुछ महीनों में हुई कई आतंकी घटनाओं के बाद हो रही है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके में हाई अलर्ट जारी कर दिया है।

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?

देशद्रोहियों को छोड़ा नहीं जाएगा, ज्ञानेश कुमार पर भड़के राहुल गांधी; कहा- लोकतंत्र को खत्म होते नहीं देख सकते