रामनगर-उधमपुर हाइवे पर पहाड़ी से गिरी बस 
जम्मू कश्मीर

रामनगर-उधमपुर हाइवे पर पहाड़ी से गिरी बस, दर्दनाक हादसे में 7 लोगों की मौत, मची चीख-पुकार

Udhampur Accident: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के रामनगर क्षेत्र के खगोते के पास एक यात्री बस हादसे का शिकार हो गई है। हादसे में 7 लोगों के मौत की सूचना है।

अर्पित शुक्ला

Udhampur Accident: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के रामनगर क्षेत्र में खगोते के पास एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर है, जबकि 7 लोगों के मौत होने की खबर है। घटना के बाद मौके पर राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है। स्थानीय प्रशासन और बचाव दल प्रभावितों को निकालने में जुटे हैं और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। फिलहाल हादसे के कारणों और हताहतों की सही संख्या को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

हादसे पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, "अभी-अभी, उधमपुर के DC श्री मिंगा शेरपा से बात हुई। मुझे पता चला कि एक घंटे से भी कम समय पहले, कनोट गांव में एक दुखद सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में रामनगर से उधमपुर जा रही एक पब्लिक ट्रांसपोर्ट बस शामिल थी।"

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

उन्होंने बताया कि बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया है। इसमें काफी लोगों के हताहत होने की आशंका है। हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जाएगा। गंभीर रूप से घायल लोगों को एयरलिफ्ट करने की व्यवस्था की जा रही है। मैं स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ, श्री राजिंदर शर्मा के नेतृत्व वाली हमारी स्थानीय कार्यकर्ताओं की टीम के भी लगातार संपर्क में हूं। बता दें कि रामनगर से उधमपुर जा रही थी बस।

बता दें कि उधमपुर-रामनगर मार्ग, जो उधमपुर जिले के पहाड़ी इलाके से होकर गुजरता है, वहां सड़क की खराब स्थिति और बदलते मौसम के चलते अक्सर हादसे होते रहते हैं। घुमावदार मोड़ों और संकरे रास्तों की वजह से यहां वाहन चलाते समय खास सतर्कता बरतना जरूरी होता है। ताजा हादसे के बाद स्थानीय स्तर पर यातायात प्रभावित हो गया है। पुलिस ने स्थिति को संभालने के लिए आसपास के क्षेत्रों में ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया है, ताकि राहत और बचाव कार्य में कोई बाधा न आए।

MLC Election Results LIVE: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते

इस्लाम को दुनिया की कोई ताकत नहीं मिटा सकती, मस्जिदों पर मौलाना अरशद मदनी का बड़ा बयान

पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान पर नड्डा का तीखा हमला, बोले दिवालिया हो चुकी कांग्रेस को खुद पर शर्म नहीं आती

चुनाव के लिए तैयार जामिया, फिर भी छात्रों में अविश्वास बरकरार; आंदोलन और भूख हड़ताल जारी

E20 के खिलाफ प्रोपेगैंडा एक पेड कैंपेन था, नितिन गडकरी का बड़ा बयान; अब E100 फ्यूल को मिली हरी झंड़ी