भारतीय सेना का सर्च ऑपरेशन तेज (सौजन्य-IANS) 
जम्मू कश्मीर

LOC पर बरसीं गोलियां, पाकिस्तान की कायराना हरकत का भारतीय सेना ने दिया करारा जवाब, सर्च ऑपरेशन तेज

Jammu Kashmir Rajouri Infiltration Attempt: 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद पाकिस्तान ने फिर एक बार हमला करने की हिमाकत की है। राजौरी के तारकुंडी में देर रात भारी गोलीबारी के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

प्रिया जैस

Jammu Kashmir Rajouri Tarkundi Firing: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार एक बार फिर एलओसी पर गोलीबारी हुई। पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार की रात जिला राजौरी के तरकुंडी सेक्टर में गोलीबारी की। पाकिस्तानी सेना ने भले ही छोटे हथियारों का इस्तेमाल किया, लेकिन 1 घंटे से भी ज्यादा समय तक भारी गोलीबारी की। पाकिस्तानी सेना के इस हमले का भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना रात करीब 11 बजे की है, जब पाकिस्तानी सेना ने तरकुंडी सेक्टर में गोलीबारी शुरू कर दी। पहले भारतीय सेना को लगा कि पाकिस्तान उकसाने की कोशिश कर रहा है इसलिए धैर्य रखा। लेकिन जैसे ही गोलीबारी तेज होने लगी भारतीय सेना ने इसका जवाब दिया और जवाबी हमले में देर रात तक गोलीबारी की। यह मुठभेड़ करीब 90 मिनट तक चली।

गोलीबारी के बीच घुसपैठ की कोशिश

इन हालातों के चलते भारतीय सैन्य अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। माना जा रहा है कि इस गोलीबारी के बीच घुसपैठ की कोशिश भी की गई है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार एलओसी पर भारी गोलीबारी हुई। इससे पहले भी कई बार पाकिस्तान से घुसपैठ करने की कोशिश हुई है, जिसे सेना ने बहादुरी से नाकाम किया था। इस गोलीबारी के दौरान किसी जवान के हताहत होने की खबर नहीं है।

शनिवार की सुबह भारतीय सेना ने पूरे तारकुंडी और उसके आस-पास के इलाकों में घेराबंदी कर दी गई है और पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। भारतीय सेना अब यह पता लगा रही है कि देर रात हुई गोलीबारी की का फायदा उठाकर कोई घुसपैठ तो नहीं आया।

गुजरात एटीएस की बड़ी कार्रवाई

आपको जानकारी दें, कि इससे पहले गुजरात से भी आतंकवादियों की घुसपैठ की खबर सामने आई है। गुजरात एटीएस ने बीते दिन 5 घुसपैठियों को गिरफ्तार कर दिया था। गुजरात ATS ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गुजरात ATS ने राज्य के अलग-अलग जिलों से आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े पांच और आरोपियों को गिरफ्तार करने की खबर सामने आई है।

गुजरात एटीएस की जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों में बिलाल आबिद शेरा, मोहम्मद अयूब कदीवाल उर्फ मोहम्मद खदियासन, मोहम्मद शफी मुखी उर्फ शफी चापी, मोहम्मद हसन कराडिया उर्फ हसन हैदरपुरी और मोहम्मद अयूब सुनासरा उर्फ मोहम्मद खाली शामिल है।

मछली शाकाहारी से आस्था का अपमान तक, अजय राय के भोज पर गरमाई सियासत, कहा- कथनी और करनी में अंतर

Monsoon Alert: बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर, ओडिशा-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश से मचेगा हाहाकार

Explainer: स्पेस से ही दुश्मन की मिसाइलों का पता लगाएगा भारत, दोहरी सुरक्षा तय, क्या है Space-Eye टेक्निकलॉजी?

दिल्ली ITO के पास सड़क हादसा, दो विधायकों समेत कई घायल, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी