शेख मुस्तफा कमाल (फोटो सोर्स- @OmarAbdullah) 
जम्मू कश्मीर

फारुक अब्दुल्ला के भाई शेख मुस्तफा कमाल का निधन, राजनीतिक जगत में शोक; LG मनोज सिन्हा ने जताया दुख

Jammu Kashmir News: नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री शेख मुस्तफा कमाल का श्रीनगर में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। CM उमर अब्दुल्ला और LG मनोज सिन्हा ने शोक व्यक्त किया।

अमन मौर्या

Sheikh Mustafa Kamal Passes Away: नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मंत्री शेख मुस्तफा कमाल का श्रीनगर में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। शेख मुस्तफा कमाल नेशनल कॉन्फ्रेंस के एडिशनल जनरल सेक्रेटरी, पार्टी प्रेसिडेंट डॉ. फारूक अब्दुल्ला के छोटे भाई और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के चाचा थे। उन्होंने जम्मू-कश्मीर सरकार में मंत्री के तौर पर काम किया और वह दशकों तक पार्टी के प्रमुख नेताओं में से एक रहे।

उनके निधन पर राजनीतिक हलकों में शोक व्यक्त किया जा रहा है। नेताओं ने उनके प्रति संवेदनाएं जाहिर की हैं और जम्मू-कश्मीर की राजनीति में उनके लंबे समय के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

जम्मू कश्मीर के LG ने व्यक्त की संवेदना

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मुस्तफा कमाल के निधन पर दुख जताया है। एलजी मनोज सिन्हा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि वरिष्ठ नेता डॉ. मुस्तफा कमाल के निधन की खबर से मुझे गहरा दुख हुआ है। मैं उनके परिवार, शुभचिंतकों और प्रशंसकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। ओम शांति।

CM उमर अब्दुल्ला ने चाचा के निधन पर जताया शोक

सीएम उमर अब्दुल्ला ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर चाचा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मेरे पिता के छोटे भाई डॉ. मुस्तफा कमाल का मंगलवार की शाम को श्रीनगर के पारस अस्पताल में निधन हो गया। अंकल मुस्तफा कुछ महीनों से बीमार थे, लेकिन 4 दिन पहले उनकी हालत ज्यादा बिगड़ गई। उन्होंने मुश्किल हालात के बावजूद बहादुरी से लड़ाई लड़ी।

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आगे कहा कि उनका इलाज करने वाले डॉक्टर और स्टाफ बहुत अच्छे थे, लेकिन अल्लाह ने उन्हें अपनी अंतिम यात्रा के लिए बुला लिया। अल्लाह अंकल मुस्तफा को जन्नत में सबसे ऊंचा स्थान दे।

एजेंसी इनपुट के साथ...

Delimitation Bill Live: स्टालिन से मिले राहुल गांधी, सोनिया और खरगे, परिसीमन पर पवार परिवार में मतभेद

डिलिमिटेशन बिल से दक्षिण भारत का नुकसान होगा? नॉर्थ इंडिया का बढ़ेगा दबदबा! जानें पूरा गणित

आतंक पीड़ित परिवारों के 59 लोगों को सरकारी नौकरी, LG मनोज सिन्हा बोले- पाताल से भी ढूंढ निकालेंगे आतंकियों को

पंजाब में आतंकी साजिश नाकाम, ISI समर्थित KCF मॉड्यूल के 2 सदस्य गिरफ्तार; 4 हैंड ग्रेनेड बरामद

Kal Ka Mausam: 30 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? IMD ने जारी किया मौसम का अलर्ट