जम्मू कश्मीर के कठुआ रेंज डीआईजी ने कहा है जब तक आतंकियों का खात्मा नहीं होता ऑपरेशन जारी रहेगा। 
जम्मू कश्मीर

Jammu Kashmir News : कठुआ रेंज DIG ने साफ किया, जब तक आखिरी आतंकी का खात्मा नहीं कर देते, ऑपरेशन जारी रहेगा

कठुआ में आतंकवाद और कार्रवाई को लेकर डीआईजी रेंज शिव कुमार शर्मा ने कहा कि जब तक एक भी आतंकवादी बचे हैं, सर्च ऑपरेशन जारी रखा जाएगा। सभी आतंकियों का खात्मा करके ही लौटेंगे।

यतीश श्रीवास्तव

जम्मू : जम्मू कश्मीर के कठुआ में आतंकियों के खात्मे के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। ऐसे में आतंकियों को ढूंढ-ढूंढ के मारा जा रहा है। कठुआ रेंज डीआईजी शिव कुमार शर्मा ने कहा है कि क्षेत्र में हम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। आतंकियों के छिपे होने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में जब तक हम सारे आतंकियों का खात्मा नहीं कर देते सर्च ऑपरेशन चलता रहेगा।सीमा के आसपास रहने वाले नागरिकों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने को भी कहा गया है।

डीआजी ने कहा कि हमारा मेन इनफॉर्मेशन नेटवर्क तो यहीं के स्थानीय लोग ही हैं। इनसे मिली जानकारी पर ही ज्यादातर कार्रवाई होती है। फोर्स जम्मू-कश्मीर को सुरक्षित रखने के लिए आतंकवाद को खत्म करने के लिए समर्पित है। डीआईजी ने कहा कि सुरक्षा बलों के एक साथ  प्रयास करने से ही सफलता मिल रही है।

शहीद तारिक अहमद के परिवार से मिले डीआईजी

डीआईजी ने जवान तारिक अहमद की शहादत को सलाम किया। वह शहीद के परिवार से भी मिले जिन्होंने तीन साथियों के साथ बृहस्पतिवार को कठुआ में आतंकवादियों से लड़ते हुए जान गंवा दी थी। उन्होंने कहा, ऐसे बहादुर वीरों की वजह से ही आज जम्मू-कश्मीर में सुरक्षित माहौल बना हुआ है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान अपने कर्तव्य से कभी पीछे नहीं हटेंगे। डीआईजी ने विशेष रूप से पुलिस अधिकारियों बलविंदर, जसवीर और जसवंत की वीरता की सराहना की। जम्मूल कश्मीर की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

जम्मू कश्मीर में दो दिन पहले दो आतंकियों किया था ढेर

कठुआ डीआईजी ने बताया कि जम्मू कश्मीर में लगाातर ऑपरेशन जारी है। कठुआ में दो दिन पहले आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच जमकर मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान आतंकी घने जंगलों में छिप गए थे, लेकिन हमारे जवानों ने उनका पीछा किया। जवानों ने बहादुरी से दो आतंकियों को वहीं मार गिराया था। हालांकि देश के तीन जवान भी शहीद हो गए थे। इन सुरक्षा कर्मियों के हथियारों का अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। टीम का सर्च ऑपरेशन अभी तक जारी है।

JPSC Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा धांधली की ED जांच शुरू, मनी ट्रेल खंगालने रांची पहुंची 5 सदस्यीय टीम

अवैध बांग्लादेशियों पर कसा शिकंजा, बेंगलुरु पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन; 100 से अधिक विदेशियों की हुई पहचान

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: रांची में पुलिस के सामने राष्ट्रगान गाने लगे छात्र; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

SBI Vacancy 2026: ग्रेजुएट युवाओं के लिए SBI में नौकरी का मौका, 1,538 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता व सैलरी

जरा याद करो कुर्बानी: नंदुरबार के 16 साल के शेर का जिगरा देख कांप उठे थे अंग्रेज, सीने पर खाईं थी 4 गोलियां