Kashmir Mutton Shortage News: जम्मू कश्मीर में पिछले 9 दिनों से मटन की भारी किल्लत है। यह संकट गुरुवार को और गहरा गया। इस बीच, शहर के व्यापारियों ने पंजाब के अधिकारियों को निशाने पर लेते हुए मटन पर लगाया गया 4 प्रतिशत टैक्स को गुंडा टैक्स बताया। इस दौरान व्यापारियों ने परिवारों से अपनी शादियों की तारीख आगे बढ़ाने का आग्रह किया है।
मटन की कमी के कारण कश्मीर में शादी-ब्याह का माहौल फीका पड़ रहा है। घाटी के व्यापारियों का कहना है कि इसकी मुख्य वजह पंजाब में राज्य से गुजरने वाले पशुओं पर लगाया गया गैर-कानूनी टैक्स है।
मटन की कमी से कश्मीर में शादियों का मजा फीका पड़ा, व्यापारियों ने पंजाब को जिम्मेदार ठहराया है। कश्मीर में शादियां 'वाजवान' के बिना अधूरी मानी जाती हैं। यह कई तरह के मीट-बेस्ड व्यंजनों वाला एक पारंपरिक भोजन है जो जश्न का मुख्य आकर्षण होता है। एक आम कश्मीरी शादी में लगभग 500 किलोग्राम मटन और 150 किलोग्राम चिकन की खपत होती है, जबकि भव्य शादियों में एक टन से ज्यादा मटन का इस्तेमाल होता है।
जम्मू-कश्मीर में मटन की किल्लत को लेकर ऑल कश्मीर होलसेल एंड रिटेल मटन डीलर्स का हड़ताल जारी है, जो 23 जून 2026 से जारी है। एसोसिएशन का कहना है ट्रक पंजाब के शंभू बॉर्डर और माधोपुर चेकपोस्ट से गुजरते हैं, तो वहां स्थानीय अधिकारी उनसे 20 से 25 हजार रुपये प्रति ट्रक की अवैध वसूली करते हैं।
अपनी पार्टी के अध्यक्ष अल्ताफ बुखारी ने कश्मीर में मटन की भारी किल्लत पर कहा कि यहां शादियों का सीजन है। सरकार टस से मस नहीं हो रही है। अब कहते हैं कि हम नॉर्थ जोन काउंसिल में मामला उठाएंगे। जिसकी शादी फिक्स हुई है क्या वह इंतजार करेगा।
ये भी पढ़ें- ISRO मुख्यालय को बम से उड़ाने की मिली धमकी, बेंगलुरु में मचा हड़कंप; पुलिस हाई अलर्ट पर
पंजाब सरकार को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि मैं पंजाब के सीएम से अपील करता हूं और चेतावनी देता हूं कि वहां से आने वाले ट्रक सिर्फ आपका रास्ता इस्तेमाल कर रहे हैं। अगर आप उनसे टैक्स वसूल कर रहे हैं तो याद रखिए आपके ट्रांसपोर्ट यहीं से चलते हैं।