जम्मू-कश्मीर में ड्रग तस्करों की संपत्ति पर चला बुलडोजर 
जम्मू कश्मीर

नशा मुक्त होगा जम्मू-कश्मीर! ड्रग तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर, कई अवैध ढांचे किए ध्वस्त, देखें VIDEO

Jammu Kashmir: जम्मू के राजीव नगर में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार किया। फरार आरोपी भालो और मोनिका की अवैध संपत्तियों को प्रशासन ने जमींदोज कर दिया। यह कार्रवाई 100 दिवसीय नशा मुक्त अभियान के तहत की।

प्रिया जैस

Nasha Mukt Jammu Kashmir Abhiyan: जम्मू-कश्मीर के जम्मू में नशीले पदार्थों के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। राजीव नगर इलाके में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने ड्रग्स से जुड़े नेटवर्क पर बड़ा प्रहार करते हुए तीन अवैध ढांचों को ध्वस्त कर दिया।

इस कार्रवाई के दौरान आसपास के घरों में भी तलाशी अभियान चलाया गया, ताकि नशे के कारोबार से जुड़े लोगों और उनके ठिकानों की पहचान की जा सके। अधिकारियों के मुताबिक, यह अभियान जिला प्रशासन के निर्देश पर चलाया जा रहा है और इसका उद्देश्य इलाके से नशे के नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करना है।

दो फरार ड्रग्स तस्करों की संपत्ति पर चला बुलडोजर

SDM दक्षिण मनु हंसा ने बताया कि यह कार्रवाई 100-दिवसीय ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान के तहत की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन ड्रग तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त कदम उठाता रहेगा और किसी भी अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जम्मू और कश्मीर में राजीव नगर इलाके में दो फरार ड्रग तस्करों भालो और मोनिका की संपत्तियों के खिलाफ तोड़फोड़ अभियान चलाया जा रहा है। तीन संपत्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

एसडीएम ने दी कार्रवाई की जानकारी

SDM दक्षिण जम्मू, मनु हंसा ने कहा, "आज की तोड़-फोड़ की कार्रवाई खास तौर पर नशा बेचने वालों के खिलाफ की जा रही है। यह हमारे 100-दिनों के 'नशा मुक्त भारत अभियान' के तहत की जा रही एक कार्रवाई है, जो ज़िला प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार है। हमने आज यहां तीन इमारतों की पहचान की है।"

मनु हंसा ने आगे बताया कि, "ये दो नशा बेचने वालों, भालो और मोनिका की हैं; ये दोनों ही फिलहाल फरार हैं... आज, हमने सिर्फ़ इन तीन खास इमारतों की पहचान की है, जो इन दो लोगों की हैं। अगर हमें कहीं और भी इसी तरह की गतिविधियों को लेकर कोई और शक होता है, तो उन मामलों में भी उचित कार्रवाई की योजना बनाई जाएगी।"

फिलहाल जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) पुलिस पूरे मामले में आगे की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

UP Chunav: AIMIM से हाथ मिलाइए, बाबा को नहीं बनने देंगे मुख्यमंत्री; ओवैसी का सपा-कांग्रेस को ऑफर

युवराज से उम्मीद छोड़ दे देश...राहुल गांधी पर बरसे CM योगी, हामिद अंसारी के बयान पर भी दी प्रतिक्रिया

चंद्रशेखरन की ताजपोशी पर छिड़ी रार, Tata Trust ने खारिज किया बोर्ड का फैसला

रची जा रही साजिश...हामिद अंसारी के हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता वाले बयान पर भड़के मौलाना, लगाए गंभीर आरोप

दिया जलाने के लिए पैसा, हॉस्टल के लिए क्यों नहीं? राहुल गांधी का PM मोदी से सीधा सवाल