प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो-सोशल मीडिया) 
जम्मू कश्मीर

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने पाक आतंकियों को घेरा

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के चटरू क्षेत्र में सुरक्षा बलों और जैश-ए-मोहम्मद आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। सेना और CRPF ने संयुक्त अभियान में आतंकियों को घेर लिया है।

अक्षय साहू

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के घने जंगलों में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है। बताया जा रहा है कि सेना ने जैश-ए-मोहम्मद के दो से तीन आतंकियों को चटरू क्षेत्र के कुचल इलाके में घेर लिया है।

अधिकारियों ने बताया कि, पुलिस को आतंकियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिली थी, जिसके बाद सेना और सीआरपीएफ के साथ मिलकर संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया। जैसे ही सुरक्षा बल इलाके में पहुंचे, आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। फिलहाल ऑपरेशन जारी है और इलाके को घेर लिया गया है।

घाटी में सेना ने अभियान किया तेज

पहलगाम हमले के बाद सेना ने घाटी में आतंकियों के खिलाफ अभियान को तेज कर दिया है। हाल ही में जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के बसंतगढ़ क्षेत्र के एक घने वन क्षेत्र में जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादियों की तलाश के लिए एक व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया, जबकि अन्य तीन जंगल में छिपे हुए थे। इसके बाद शनिवार सुबह अभियान को फिर से तेज किया गया, जिसमें ड्रोन, खोजी कुत्तों और अन्य तकनीकी संसाधनों की मदद ली गई। अभियान की कमान संयुक्त अभियान समूह के हाथों में थी और बहुस्तरीय घेराबंदी को और मजबूत किया गया।

जैश के आतंकियों पर पैनी नजर

पुलिस महानिरीक्षक भीम सेन टूटी ने बताया कि चार आतंकवादियों में से एक, जो समूह का कमांडर था, मुठभेड़ में मारा गया है। यह आतंकी समूह पिछले एक वर्ष से सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी में था।

इससे पहले, पिछले वर्ष सितंबर में इसी समूह से जुड़े जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादी बसंतगढ़ में मारे गए थे। गुरुवार को सेना और पुलिस का संयुक्त तलाशी दल बसंतगढ़ के दूरदराज बिहाली इलाके में गश्त कर रहा था, तभी इन आतंकवादियों से मुठभेड़ हो गई। सुरक्षा बलों की सतर्कता और कार्रवाई के चलते एक बड़ा आतंकी खतरा टाल दिया गया।

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए

रुला रहा अलनीनो: दलहन-गुड़-शक्कर के भाव आसमान पर, एथनॉल उत्पादन पर लग सकती है रोक!