केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (सो. सोशल मीडिया) 
जम्मू कश्मीर

जम्मू-कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे पर जाएंगे गृह मंत्री अमित शाह, सुरक्षा स्थिति की करेंगे समीक्षा

Amit Shah in Jammu-Kashmir: अमित शाह अपने जम्मू-कश्मीर दौरे के दौरान वहां के राजनीतिक नेतृत्व से बातचीत करेंगे। इसके साथ केंद्र शासित प्रदेश में कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं के उद्घाटन भी करेंगे।

अर्पित शुक्ला

Amit Shah Jammu-Kashmir Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार (5 फरवरी, 2026) से शनिवार (7 फरवरी, 2026) तक तीन दिवसीय दौरे पर केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर जाएंगे। इस दौरान वे जम्मू-कश्मीर के अधिकारियों के साथ सुरक्षा हालात की समीक्षा करेंगे। साथ ही, वे राजनीतिक नेतृत्व से मुलाकात करेंगे और केंद्र शासित प्रदेश में कई अहम विकास परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे।

अधिकारियों के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार शाम (5 फरवरी, 2026) को जम्मू पहुंचेंगे और उसी दिन जम्मू स्थित लोक भवन में राजनीतिक नेताओं के साथ बैठकों में हिस्सा लेंगे।

सुरक्षा इंतजामों का लेंगे जायजा

दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार (6 फरवरी, 2026) को वे कठुआ जिले के हीरानगर में अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र का दौरा कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेंगे। इसके बाद जम्मू में केंद्र शासित प्रदेश की समग्र सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

इस समीक्षा बैठक में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, केंद्रीय गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी, भारतीय सुरक्षा बलों के प्रमुख, खुफिया एजेंसियों के प्रतिनिधि तथा केंद्र शासित प्रदेश के शीर्ष नागरिक और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।

श्रीनगर में कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत

वहीं, दौरे के अंतिम दिन शनिवार (7 फरवरी, 2026) को अमित शाह जम्मू और कश्मीर की राजधानी श्रीनगर जाएंगे, जहां वे कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। इसके बाद उनके दिन में बाद में छत्तीसगढ़ के लिए रवाना होने की संभावना है।

 इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को पेश किए गए केंद्रीय बजट 2026-27 का जोरदार स्वागत किया है। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के दृष्टिकोण को साकार करने वाला और भारत को वैश्विक मंच पर सबसे आकर्षक निवेश गंतव्य बनाने वाला बजट करार दिया। शाह ने कहा कि यह बजट विनिर्माण, बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य और एआई जैसे आधुनिक क्षेत्रों में भारत की स्थिति को नई ऊंचाई प्रदान करेगा।

केरल, तमिलनाडु सहित देश के कई हिस्सों में ED की कार्रवाई! 11 ठिकाने पर एक्शन में जांच एजेंसी को क्या मिला?

मिग-29, मिराज और जगुआर की विदाई से बढ़ेगी चुनौती, जानिए क्यों भारत को हर साल चाहिए 40 नए लड़ाकू विमान

Indian Railway: 18 ट्रेनों का सुपरफास्ट दर्जा खत्म, यूपी-बिहार के ट्रेनों का किराया होगा सस्ता, देखें लिस्ट

फेक वीडियो शेयर कर फंसे सीनियर वकील प्रशांत भूषण! दिल्ली पुलिस ने भड़काऊ कंटेंट बताकर केस दर्ज किया

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध