फारूक अब्दुल्ला (Image- Social Media) 
जम्मू कश्मीर

जम्मू में फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग, शादी समारोह में पहुंचे थे पूर्व CM, आरोपी बोला- 20 साल से मारना चाहता था

Farooq Abdullah Firing: जम्मू के ग्रेटर कैलाश में फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग की गई है, जहां अज्ञात हमलावर ने उन पर गोली चला दी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

अर्पित शुक्ला

Jammu Kashmir News: जम्मू में नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह घटना जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में हुई, जहां एक अज्ञात हमलावर ने उनकी गाड़ी पर फायरिंग कर दी। हालांकि इस हमले में डॉ. फारूक अब्दुल्ला बाल-बाल बच गए और उन्हें किसी तरह की चोट नहीं आई। घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेर लिया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए फायरिंग करने वाले संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि फारूक अब्दुल्ला ग्रेटर कैलाश इलाके में एक वकील की शादी में शामिल होने पहुंचे थे। फिलहाल आरोपी ने हमला क्यों किया और इसके पीछे क्या मकसद था, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

यह सुरक्षा में बड़ी चूक है: डिप्टी सीएम

इस घटना पर जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने इसे सुरक्षा में गंभीर चूक बताया है। उन्होंने कहा कि उस समय वे, उनके नेता फारूक अब्दुल्ला और नासिर साथ थे और सभी सुरक्षित हैं। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस को बताना चाहिए कि इतनी बड़ी चूक कैसे हुई। यह घटना ग्रेटर कैलाश के रॉयल पार्क इलाके में हुई, जहां उस समय स्थानीय पुलिस का कोई भी जवान मौजूद नहीं था।

आरोपी की पहचान कमल सिंह जमवाल के रूप में हुई

अधिकारियों के अनुसार जिस समय फारूक अब्दुल्ला की गाड़ी पर गोली चलाई गई, उस समय उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी भी उनके साथ मौजूद थे। जांच में आरोपी की पहचान कमल सिंह जमवाल के रूप में हुई है। घटना के तुरंत बाद सुरक्षा बलों ने उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और हमले के कारणों का पता लगाया जा रहा है। आरोपी ने कहा, “मैं पिछले 20 वर्षों से फारूक अब्दुल्ला को मारना चाहता था। यह मेरा निजी मकसद था। यह हथियार मेरा अपना है, जो मुझे जारी किया गया था। आज मुझे मौका मिला, लेकिन वह (फारूक अब्दुल्ला) सौभाग्य से बच गए।"

शिवसेना प्रवक्ता राजू वाघमारे का बड़ा बयान, बंगाल में मदरसों पर एक्शन और कांग्रेस की गुटबाजी पर साधा निशाना

BRICS डिनर के वेज मेन्यू पर छिड़ी बहस, बहन के हाथ के छोले-भटूरे की फोटो शेयर कर क्या बोले राहुल गांधी?

छठे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का मुंबई में आगाज, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे संबोधित

समय बदल रहा है और व्यापार का स्वरूप भी... 52वें इंडिया जेम्स एंड ज्वैलरी अवार्ड्स समारोह में बोले अमित शाह

दिल्ली में राहुल और प्रियंका गांधी से मिले मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम, सामने आई कूटनीति की नई तस्वीर