इंजीनियर राशिद, फोटो - मीडिया गैलरी 
जम्मू कश्मीर

जम्मू-कश्मीर टेरर फंडिग मामले में बढ़ी इंजीनियर राशिद की अंतरिम जमानत, जानिए कब तक रहेंगे बाहर?

इंजीनियर राशिद को 2 अक्टूबर तक अंतरिम जमानत मिली थी, जिसे बीते एक अक्टूबर को 10 दिनों के लिए बढ़ा दिया गया था। अब इसे तीन दिनों के लिए और आगे बढ़ा दिया गया है।

विकास कुमार उपाध्याय

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर टेरर फंडिंग केस के आरोपी और बारामूला के सांसद इंजीनियर राशिद की अंतरिम जमानत बढ़ा दी गई है। बता दें कि दिल्ली पटियाला हाउस कोर्ट ने के सांसद इंजीनियर राशिद की अंतरिम जमानत को इस महीने के 15 अक्टूबर तक बढ़ा दिया है।

ध्यान देने वाली बात यह है कि इससे पहले इंजीनियर राशिद को 2 अक्टूबर तक अंतरिम जमानत मिली थी, जिसे बीते एक अक्टूबर को 10 दिनों के लिए बढ़ा दिया गया था। अब इसे तीन दिनों के लिए और आगे बढ़ा दिया गया है।

अब इंजीनियर राशिद को 15 अक्टूब को सरेंडर करना पड़ेगा। दरअसल, इंजीनियर राशिद द्वारा जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए तीन महीने की अंतरिम जमानत की मांग करते हुए दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट मे याचिका दाखिल किया गया था। उनके वकील ने मामले पर सुनवाई के दौरान आग्रह किया था कि अगर कोर्ट तीन महीने की अंतरिम जमानत नहीं देता है, तो कम से कम 10 अक्टूबर तक की अंतरिम जमानत दे।

पहले 2 अक्टूबर के तक मिला था अंतरिम जमानत

अदालत द्वारा सांसद इंजीनियर राशिद को 10 सितंबर को जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए 2 अक्टूबर तक अंतरिम जमानत दी थी। ऐसे में उन्हें 3 अक्टूबर को आत्मसमर्पण करके पिछली जमानत शर्तों के मुताबिक तिहाड़ जेल लौटने का आदेश मिला था। एआईपी के मुख्य प्रवक्ता इनाम-उन-नबी ने पुष्टि की कि उन्होंने जमानत की अवधि बढ़ाने के लिए आवेदन दिया था जिसे मंजूरी दे दी गई है।

इंजीनियर राशिद का क्या है पूरा मामला

सांसद इंजीनियर राशिद पर आतंकी फंडिंग मामले को लेकर आरोप लगा है, जिसके कारण 2019 से तिहाड़ जेल में बंद हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को बारामूला सीट से हराया था। इस बार के विधानसभा चुनाव में उनकी अवामी इत्तेहाद पार्टी छाप छोड़ने में बुरी तरह विफल रही। एआईपी को एकमात्र सफलता उत्तरी कश्मीर के लंगेट सीट पर मिली, जहां राशिद के भाई शेख खुर्शीद विजयी हुए है।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान