श्रीनगर के खानयार इलाके में तलाशी अभियान (फाइल फोटो) 
जम्मू कश्मीर

श्रीनगर के खानयार इलाके में छिपे हैं कई आतंकी, रिहायशी इलाके में चल रहा है तलाशी अभियान

जम्मू कश्मीर में हाल के महीनों में जिस तरह से आतंकी गतिविधियां बढ़ीं हैं, उससे उमर अब्दुल्ला सरकार को सीख लेने की जरूरत कही जा रही है। श्रीनगर के खानयार इलाके में आतंकी छिपे होने की सूचना के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

विजय कुमार तिवारी

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर में नई सरकार के गठन के बाद आतंकियों की गतिविधियां तेज हो गई हैं। ऐसा माना जा रहा है कि कई इलाकों से सुरक्षा बलों को हटाए जाने के बाद आतंकियों ने अपना सिर उठाना शुरू कर दिया है। जम्मू कश्मीर में हाल के महीनों में जिस तरह से आतंकी गतिविधियां बढ़ीं हैं, उससे उमर अब्दुल्ला सरकार को सीख लेने की जरूरत कही जा रही है।

दीपावली के त्यौहार के बीच खानयार इलाके में आतंकियों और सेना के साथ मुठभेड़ करने की खबर मिली है। मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों ने घेराबंदी करके इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। जानकारी में बताया जा रहा है कि इस इलाके के एक दर्जन से अधिक घरों को खाली कर लिया गया है। इस इलाके में फिलहाल दो से तीन आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना आ रही है। उसी के बाद सेना ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद खानयार इलाके में शनिवार सुबह घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था। इस दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलाईं जिसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और तलाश अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी जारी है, लेकिन अभी तक दोनों ओर से किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

सेना के जवानों ने आतंकवाद रोधी अभियानों के तहत देर रात से ही तलाशी शुरू कर दी थी। जम्मू कश्मीर में बीते कुछ दिनों से एक बार आतंकी गतिविधि के बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले  1 नवंबर 2024 को आतंकियों ने उत्तरी कश्मीर के बांडीपोरा में 14 राष्ट्रीय राइफल्स के शिविर पर हमला किया था।  सेना ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद आतंकी वहां से भाग गए। आतंकियों ने बडगाम में दो प्रवासी मजदूरों पर फायरिंग की थी, जिसके बाद सेना ने आतंकियों को पकड़ने के लिए घेराबंदी शुरू कर दी थी।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z