रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (फोटो- सोशल मीडिया) 
जम्मू कश्मीर

पाकिस्तान दुनिया का 1 नंबर भिखारी, जहां खड़ा होता है लाइन वहीं से शुरू होती है: राजनाथ सिंह

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार (15 मई) को जम्मू-कश्मीर का दौरा किया। यहां उन्होंने पाकिस्तान को दुनिया का नंबर वन भिखारी बताया, जिसकी हालत इतनी खराब हो चुकी है कि वह हर जगह बस भीख मांगता रहता है।

अक्षय साहू

श्रीनगर: भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार (15मई ) को जम्मू-कश्मीर के दौरे पर हैं। यहां बादामी बाग छावनी का दौरा करते हुए रक्षा मंत्री ने बादामी बाग छावनी में तैनात सेना के जवानों से बातचीत की। उन्होंने पाकिस्तान के अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) से कर्ज लेने पर तंज कसा। उन्होंने कहा पाकिस्तान भिखारी बन चुका है। उसकी हालत ऐसी हो गई है कि जहां पाकिस्तान खड़ा होता है भीख मांगने वालों की लाइन वहीं से शुरू होती है।

राजनाथ सिंह ने आतंकवाद को पनाह देने और भारत के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाते हुए पाकिस्तान पर जमकर हमला बोला। रक्षा मंत्री ने अपने दौरे के दौरान बादामी बाग छावनी में तैनात सेना के जवानों से बातचीत की। रक्षा मंत्री सिंह ने पाकिस्तान के आईएमएफ से कर्ज लेने पर तंज कसा। उन्होंने पाकिस्तान को दुनिया का नंबर वन भिखारी बताया और कहा कि जहां पाकिस्तान खड़ा होता है भीख मांगने वालों की लाइन वहीं से शुरू होती है।

आतंकवाद के खिलाफ सबसे बड़ी कार्रवाई: राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री ने पाकिस्तान के खिलाफ सेना की ओर से चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बारे में कहा कि, ‘ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के खिलाफ भारत द्वारा चलाई गई, अब तक के इतिहास की सबसे बड़ी कार्रवाई है। पैंतीस-चालीस वर्षों से भारत सरहद पार से चलाए जा रहे आतंकवाद का  सामना कर रहा है। उन्होंने कहा, ‘आज भारत ने पूरी दुनिया के सामने स्पष्ट कर दिया है कि आतंकवाद के खिलाफ हम किसी भी हद तक जा सकते हैं।’

रक्षा मंत्री सिंह ने कारगिल युद्ध को याद करते हुए कहा,  आपको याद होगा कि लगभग इक्कीस साल पहले अटलजी के सामने इसी पाकिस्तान ने इस्लामाबाद में डिक्लेरेशन किया था कि अब उनकी धरती से आतंकवाद एक्सपोर्ट नहीं किया जाएगा। मगर पाकिस्तान ने भारत को धोखा दिया और आज भी धोखा दिया जा रहा है। इसका ख़ामियाज़ा अब उसे भारी क़ीमत अदा करके भुगतना पड़ रहा है। और यदि आतंकवाद चलता रहा तो यह क़ीमत लगातार बढ़ने वाली है।

घाटी के लोगों को सलाम

उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले के बाद जिस तरह से जम्मू-कश्मीर के लोगों ने पाकिस्तान और आतंकवादियों के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया – मैं जम्मू-कश्मीर के लोगों को भी सलाम करता हूं। मैं यहां उस ऊर्जा को महसूस करने आया हूं जिसने दुश्मनों को तबाह कर दिया। जिस तरह से आपने सीमा पार पाकिस्तानी चौकियों और बंकरों को नष्ट किया, मुझे लगता है कि दुश्मन इसे कभी नहीं भूल पाएंगे।मैं आतंकवाद और आतंकवादियों से लड़ते हुए बहादुर जवानों के सर्वोच्च बलिदान को नमन करना चाहता हूं। मैं उनकी स्मृति को सम्मान देता हूं।

देश के कई राज्यों में आगजनी का तांडव: दिल्ली-गाजियाबाद से सिक्किम और पटना तक मचा हड़कंप

देश का पहला निजी फ्यूजन रिएक्टर, ऊर्जा क्षेत्र में नई क्रांति की तैयारी; जानिए क्यों है यह खास

अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी, जानिए कौन हैं शिवांगी और उनके पति ऋषिकेश; क्या करते हैं काम?

बाबरी मस्जिद को टूटते देख सोनिया गांधी क्यों रोने लगी? मात्र 1 प्वॉइंट में जानें

अब चीन पर निर्भरता खत्म! भारत में बनेंगे शिपिंग कंटेनर, मोदी सरकार ने खोला 10 हजार करोड़ का खजाना