बीजेपी की पहली लिस्ट जारी 
जम्मू कश्मीर

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की छठी सूची, लिस्ट में 5 मुस्लिम उम्मीदवारों के नाम

भाजपा ने आगामी जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की है। ये बीजेपी की छठी लिस्ट है। इस लिस्ट में 10 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए हैं, जिसमें से पांच मुस्लिम उम्मीदवार हैं। पार्टी ने कठुआ विधानसभा सीट से डॉ. भरत भूषण को चुनावी मैदान में उतारा है।

साक्षी सिंह

श्रीनगर: भाजपा ने आगामी जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की है। ये बीजेपी की छठी लिस्ट है। इस लिस्ट में 10 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए हैं, जिसमें से पांच मुस्लिम उम्मीदवार हैं। पार्टी ने कठुआ विधानसभा सीट से डॉ. भरत भूषण को चुनावी मैदान में उतारा है।

इस लिस्ट में मुस्लिम उम्मीदवारों की बात करें तो भारतीय जनता पार्टी ने करनाह से इदरीस करनाही, हंदवाडा से गुलाम मोहम्मद मीर, बांदीपोरा से नसीर अहम लोन, गुरेज से फकीर मोहम्मद खान और सोनावारी से अब्दुल रशीद खान को टिकट दिया है।

जारी लिस्ट में अन्य उम्मीदवारों में से आर. एस. पठानिया को ऊधमपुर पूर्व, कठुआ से डॉ. भरत भूषण, बिश्नाह से राजीव भगत, बाहु से विक्रम रंधावा और मढ़ से सुरिंद भगत को चुनावी मैदान में उतारा गया है।

2014 के चुनाव तक 87 सीटें हुआ करती थीं

जम्मू और कश्मीर वर्तमान में कुल 90 विधानसभा सीटों वाला राज्य हैं। जिसमें से 47 सीटें कश्मीर और 43 सीटें जम्मू रीजन में हैं। वहीं परिसीमन से पहले की बात करें तो 2014 के चुनाव तक जम्मू और कश्मीर में 87 सीटें हुआ करती थीं, जिनमें 37 सीटें जम्मू और 46 सीटें कश्मीर में थीं। चार सीटें लद्दाख में भी थीं जो कि अब राज्य के दर्जे में बदलाव के बाद लद्दाख अलग केंद्र शासित प्रदेश बन चुका है। इसके बाद हुए परिसीमन में जम्मू में छह और कश्मीर में एक सीट बढ़ी है।

कब है जम्मू कश्मीर में चुनाव

अनुच्छेद 370 हटने के बाद पहली बार जम्मू-कश्मीर में चुनाव होने जा रहे हैं। चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। यहां तीन चरणों में चुनाव होने हैं। राज्य की 90 विधानसभा सीटों के लिए मतदाता 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को वोट डालेंगे। चुनाव के नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

Weather Alert: डिप्रेशन का असर, उत्तराखंड से यूपी तक मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

NIA के चंगुल में नालागढ़ ब्लास्ट के दो और आरोपी, पूरे नेटवर्क को खंगाल रही जांच एजेंसी; हो सकते हैं और खुलासे

जमुई केस में बड़ी कार्रवाई! CM सम्राट चौधरी संग पीड़िता की फोटो वायरल करने पर फंसा CMO स्टेनो, दर्ज हुई FIR

मणिपुर समेत तीन राज्यों में छह महीने और बढ़ा अफस्पा कानून! कुकी-नागा तनाव के बाद गृह मंत्रालय का फैसला

मौसम का बदला मिजाज! लौटते मानसून से हो रही भारी बारिश, IMD ने जारी की कई राज्यों के लिए चेतावनी