प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स-सोशल मीडिया) 
जम्मू कश्मीर

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षित चुनाव बना चुनौती, कठुआ में सेना के कैंप के पास से हिरासत में लिए गए 4 संदिग्ध

जम्मू-कश्मीर में चुनावो के मद्देनजर सुरक्षाबल अतिरिक्त सतर्कता बरत रहे हैं। यही वजह है कि कठुआ जिले में स्थित सेना के शिविर के पास संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे चार लोगों को पूछताछ के लिए सोमवार को हिरासत में लिया गया है।

अभिषेक सिंह

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में चुनावो के मद्देनजर सुरक्षाबल अतिरिक्त सतर्कता बरत रहे हैं। यही वजह है कि कठुआ जिले में स्थित सेना के शिविर के पास संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे चार लोगों को पूछताछ के लिए सोमवार को हिरासत में लिया गया है। सेना के जवान संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रहे हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि हिरासत में लिए गए चारों लोग निहत्थे थे और संदिग्ध परिस्थितियों में बिल्लावर स्थित सेना के शिविर के पास टहल रहे थे। उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने तत्काल उन्हें रोका और पूछताछ के लिए एहतियातन हिरासत में ले लिया। जम्मू-कश्मीर में हाल के दिनों में बढ़ी आतंकवादी घटनाओं और अगले महीने की 18 तारीख से शुरू हो रहे विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सुरक्षाबल ‘हाई अलर्ट' पर हैं।

बारामूला में आतंकी ने चलाई थी गोली

बारामूला जिले में 24 अगस्त में निर्वाचन आयोग के निर्देश पर स्थापित जांच चौकी पर शनिवार को सीआरपीएफ कर्मियों के साथ हुई गोलीबारी में एक आतंकवादी सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया था। यह घटना बारामूला जिले के वाटरगाम इलाके में एक पशु चिकित्सालय के पास अपराह्न करीब तीन बजे हुई थी। अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 92वीं बटालियन का एक दल एक नाके पर तैनात था, तभी एक आतंकवादी ने पिस्तौल से उन पर गोलियां चला दीं थी।

सुरक्षित चुनाव बना चुनौती

आपको बता दे कि जम्मू कश्मीर में चुनावों के ऐलान के बाद सेना जम्मू-कश्मीर पुलिस और केन्द्रीय सुरक्षाबल अतिरिक्त सतकर्कता बरत रही हैं। राज्य में करीब छ साल बाद चुनाव होने जा रहे हैं। लेकिन पिछले कुछ दिनों में जिस तरह से आतंकी हमले हुए हैं। उसके मद्देनजर देखा जाय तो यहां चुनाव करवाना एक कड़ी चुनौती बनता जा रहा है।

यह है राज्य का चुनावी कार्यक्रम

चुनाव आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक जम्मू-कश्मीर में तीन चरण में मतदान होगा। पहले चरण का मतदान 18 सितंबर को होगा, तो वहीं दूसरी चरण के लिए 25 सिंतबर को वोट डाले जाएंगे। जबकि तीसरे और आखिरी चरण के लिए 1 अक्टूबर को मतदान होगा। मतगणना चार अक्टूबर को होगी।

लैंडस्लाइड के बाद सिक्किम के दर्जनों परिवार पर आफत, लगातार भारी बारिश के बीच आशियाना तलाश रहे लोग

अनिल अंबानी की रिलायंस पावर को बड़ा झटका, बोर्ड मेंबर सचिन महापात्रा ने दिया इस्तीफा, जानिए क्या बताई वजह

Dr. Manmohan Singh Biography: अर्थशास्त्री से प्रधानमंत्री तक, जानिए उनके जीवन और उपलब्धियों की कहानी

Weather Alert: डिप्रेशन का असर, उत्तराखंड से यूपी तक मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

NIA के चंगुल में नालागढ़ ब्लास्ट के दो और आरोपी, पूरे नेटवर्क को खंगाल रही जांच एजेंसी; हो सकते हैं और खुलासे