यूट्यूबर मारिदास (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
देश

लोकतंत्र या तानाशाही? CM विजय के फैसलों पर उठाया सवाल तो पुलिस ने यूट्यूबर को किया गिरफ्तार, BJP ने बोला हमला

CM Vijay Defamatory Case: तमिलनाडु के CM विजय पर टिप्पणी मामले में यूट्यूबर मारिदास को चेन्नई पुलिस ने मदुरई से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की कार्रवाई का भाजपा निंदा की है।

अमन मौर्या

Youtuber Maridhas Arrested By Chennai Police: मशहूर यूट्यूबर मारिदास को चेन्नई पुलिस की स्पेशल टीम ने सोमवार को मदुरई स्थित उनके घर से हिरासत में ले लिया। मारिदास पर आरोप है कि उन्होंने तमिलनाडु के CM विजय और टीवीके सरकार के कई मंत्रियों को निशाना बनाते हुए कई वीडियो बनाकर पोस्ट किया। राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद से ही यूट्यूबर मारिदास ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स और यूट्यूब के जरिए नई सरकार पर लगातार निशाना साधा।

मुख्यमंत्री की नई योजनाओं, घोषणाओं और नीतियों की जब भी जानकारी दी जाती थी, तब मारिदास अलग-अलग तथ्यों और आंकड़ों का हवाला देते हुए सरकार की आलोचना करते थे।

साइबर क्राइम में हुई शिकायत

इसके बाद चेन्नई साइबर क्राइम पुलिस को एक आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत में कहा गया कि मारिदास द्वारा मुख्यमंत्री और राज्य सरकार की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से ऐसा प्रचार किया जा रहा है। शिकायत के अनुसार, यूट्यूबर द्वारा झूठी जानकारी पब्लिश की गई।

पूछताछ के बाद हुई गिरफ्तारी

चेन्नई पुलिस को मिली शिकायत के बाद पुलिस की टीम मारिदास के मदुरई में सूर्य नगर स्थित घर पहुंची और उनसे शुरुआती पूछताछ की। पूछताछ के बाद मारिदास को साइबर क्राइम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और अब चेन्नई ले जाने की तैयारियां की जा रही हैं।

भाजपा ने किया विरोध

मारिदास की गिरफ्तारी का प्रदेश भाजपा ने विरोध किया। पार्टी की महिला मोर्चा की नेता वनथी श्रीनिवासन ने मारिदास की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट किया। पोस्ट में उन्होंने लिखा, तमिलनाडु में 'रील्स मॉडल' से चलाने वाली सरकार की गतिविधियों की आलोचना करने और कमियां बताने वाले यूट्यूबर मारिधास को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने की कड़ी निंदा की जानी चाहिए।

आगे उन्होंने लिखआ, लोकतंत्र में सरकार की गलतियां बताना हर नागरिक का मौलिक अधिकार है, लेकिन उस अधिकार को दबाने के लिए गिरफ्तारी का हथियार इस्तेमाल करना अभिव्यक्ति की आजादी के खिलाफ है।

पुलिस का बयान

पुलिस के मुताबिक, मारिदास के खिलाफ यह कार्रवाई राज्य सरकार और सीएम विजय की गतिविधियों के खिलाफ कथित मानहानिकारक पोस्ट करने के आधार पर किया गया है। इसलिए आगे की पूछताछ के लिए साइबर क्राइम मुख्यालय, चेन्नई ले जाया जाएगा।

क्या नेपाल, भूटान या पाकिस्तान के नागरिक दे सकते हैं UPSC सिविल सेवा परीक्षा? जानिए पूरा नियम

गुजरात और महाराष्ट्र में PM मोदी का Gen Z से सीधा संवाद, वडोदरा में Y-आकार के रैंप पर युवाओं से करेंगे बातचीत

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को जान से मारने की धमकी, मंत्रालय कार्यालय पहुंची गुमनाम चिट्ठी से मचा हड़कंप

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

फिरोज गांधी: नेहरू परिवार के सदस्य नहीं, आज़ाद भारत के पहले बड़े वित्तीय घोटाले का पर्दाफाश करने वाले सांसद