सांकेतिक तस्वीर Source- AI
देश

Delimitation Bill LIVE: परिसीमन बिल को कैबिनेट की मंजूरी, 30 नवंबर से संसद का विशेष सत्र; क्या है नंबर गेम?

Parliament Special Session 2026 Live: परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयक पर सियासी हलचल तेज है। सरकार 2029 से महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी में है। जानें संसद और विपक्ष की हर बड़ी अपडेट।

अर्पित शुक्ला

Delimitation Bill Latest Update Live: परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में इस विधेयक को मंजूरी दे दी। संसद का विशेष सत्र 30 नवंबर से शुरू होगा। सरकार इस दौरान विधेयक को संसद में पेश कर सकती है। इस बार सरकार सभी राज्यों में लोकसभा सीटों की संख्या 50 प्रतिशत तक बढ़ाने और 2051 तक राज्यों के बीच सीटों का मौजूदा अनुपात बनाए रखने के प्रस्ताव पर आगे बढ़ रही है। सरकार का कहना है कि इस बदलाव से महिला आरक्षण को 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले लागू करने का रास्ता तैयार हो सकता है।

गौरतलब है कि सरकार ने अप्रैल 2026 में भी परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े विधेयक पारित कराने की कोशिश की थी, लेकिन संविधान संशोधन विधेयक लोकसभा में जरूरी समर्थन नहीं जुटा सका था। अब करीब सात महीने बाद सरकार संशोधित प्रस्ताव के साथ फिर संसद में जाने की तैयारी में है।

संसद के विशेष सत्र, परिसीमन विधेयक, महिला आरक्षण और राजनीतिक दलों के रुख से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए पढ़ते रहें यह लाइव ब्लॉग...

Delimitation Bill Live: कांग्रेस का क्या है रुख?

कांग्रेस ने परिसीमन की प्रक्रिया और संसद का विशेष सत्र बुलाने के तरीके पर सवाल उठाए हैं। पार्टी नेता जयराम रमेश ने इसे संविधान पर हमला बताया है। दूसरी ओर, सरकार को उम्मीद है कि इस बार कुछ विपक्षी दलों का समर्थन जुटाकर जरूरी दो-तिहाई बहुमत हासिल किया जा सकता है।

Delimitation Bill Live: विपक्ष एकजुट नहीं

विधेयक को लेकर राजनीतिक दलों के रुख में एकराय नहीं है। समाजवादी पार्टी ने परिसीमन का विरोध किया है। वहीं, DMK ने कहा है कि वह नए विधेयक के प्रावधानों को देखने के बाद ही अपना रुख तय करेगी। पार्टी की प्रमुख शर्त तमिलनाडु की लोकसभा में मौजूदा हिस्सेदारी सुरक्षित रखना है। BRS ने भी दक्षिण भारतीय राज्यों की मौजूदा 24 प्रतिशत हिस्सेदारी बनाए रखने की मांग की है।

INDIA ब्लॉक की बैठक में शामिल नहीं होंगी सुप्रिया सुले, डिलिमिटेशन बिल पर विपक्ष में रार!

कैबिनेट बैठक के बाद परिसीमन संशोधन विधेयक को मिली मंजूरी, 50 फीसदी सीट बढ़ाने का प्रस्ताव भी मंजूर

क्या माता-पिता बेटे को संपत्ति से बेदखल कर सकते हैं? दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

केंद्रीय कैबिनेट की बैठक खत्म, महिला आरक्षण बिल और परिसीमन विधेयक को लेकर संशय बरकरार

त्रिपुरा निकाय चुनाव में वोटिंग जारी, 77 सीटों पर जीती BJP; 16 नगर निकायों की 268 सीटों पर मुकाबला तेज