DMK ने परिसीमन विधेयक को समर्थन देने का ऐलान किया है। पार्टी उस प्रस्ताव के पक्ष में है, जिसमें सभी राज्यों की लोकसभा सीटों की संख्या में 50 प्रतिशत तक आनुपातिक वृद्धि करने का प्रावधान किया गया है।
परिसीमन विधेयक पर भाजपा सांसद और विशेष लोक अभियोजक उज्ज्वल निकम ने कहा मुझे नहीं लगता कि ऐसी कोई बात है। मैं आज दिल्ली जा रहा हूँ, जहाँ तीन दिवसीय सत्र होने वाला है।
हमारे प्रधानमंत्री और सरकार ने इस पहल के पीछे का उद्देश्य स्पष्ट किया है, खासकर महिलाओं को सशक्त बनाने और उन क्षेत्रों में प्रतिनिधित्व बढ़ाने के संदर्भ में, जहाँ अभी सीटें सीमित हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए परिसीमन पर विचार किया जा रहा है, और यह प्रस्ताव हमारे संविधान के प्रावधानों पर आधारित है।
परिसीमन बिल को लेकर केंद्र सरकार और विपक्ष के बीच एक बार फिर सियासी घमासान तेज हो गया है। अप्रैल 2026 में लोकसभा में सरकार की पहली कोशिश नाकाम हो गई थी। अब केंद्र सरकार संशोधित प्रस्ताव के साथ दोबारा मैदान में है।
सबसे अहम बात यह है कि आज 28 नवंबर को संसद में परिसीमन बिल पर मतदान नहीं होना है। आज विपक्षी दल अपनी रणनीति तैयार कर रहे हैं, जबकि सरकार 30 नवंबर से शुरू होने वाले विशेष संसदीय सत्र में नए विधेयक पेश करने की तैयारी में है।