देश

नए साल पर अपने फ्रेंड्स और परिवार के लोगों को इन खास संदेश के जरिए दें शुभकामनाएं

वैष्णवी वंजारी

नई दिल्ली: बदलते तारीख के साथ साल भी बदल रहा है और इसके साथ ही हम सबकी जिंदगी भी बदल रही है। इस बदलते वक्त के साथ कई सारी उम्मीदें और आखों में हजारों सपने लिए हम नए साल में प्रवेश करने जा रहे जा रहे है। ऐसे खास मौके पर अपनों का साथ, अपनों का आशीर्वाद बहुत  जरूरी है। इसलिए नए साल के इस शुभ अवसर पर हम आपके लिए लेकर आये हैं शुभकामनाएं संदेश... 

नई उम्मीदों से भरा यह नया साल मुबारक हो, 

ख़ुशी की मस्तियों के यह चाल मुबारक हो।

तुम्हारे ख्वाब सभी इस बरस में पुरे हो,

दुआएं दिल से तुम्हे, यह साल मुबारक हो। 

Happy New Year 2022

शाखों पर सजता नये पत्तों का श्रृंगार,

मीठे पकवानों की होती चारो तरफ बहार। 

मीठी बोली से करते, सब एक दूजे का दीदार,

खुशियों के साथ चलो मनाये नव वर्ष इस बार।

Happy New Year 2022

देखो नूतन वर्ष हैं आया,

धरा पुलकित हुई गगन मुस्काया।

किंचित चिंताओं में डूबा कल'

ढूंढ़ ही लेगा नया वर्ष कोई हल। 

देखो नए साल का पहला पल,

क्षितिज के उस पार आया है उभर।

Happy New Year 2022

मायूसी रहे आपसे कोसो दूर,

सफलता और खुशिया मिले भरपूर। 

पूरी हो आपकी सारी आशाये,

आने वाले नव वर्ष की आपको ढेरों शुभकामनाएं। 

Happy New Year 2022

नव वर्ष के इन खास बधाई संदेशों के जरिए आप अपने प्रियजनों को नये साल की ढेरों बधाइयां दे और नया साल हर्षोल्लास के साथ आप भी ये नया साल मनाएं। हम आशा करते हैं कि यह नया साल आपके लिए मंगलमय होगा और आपका जीवन खुशियों से भर देगा। नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं…

ISI कनेक्शन और बड़ी साजिश! सुखबीर बादल पर हमलों को लेकर भड़कीं हरसिमरत, गृहमंत्री से की NIA जांच की मांग

Vande Mataram Controversy: सोनिया गांधी के बचाव में कांग्रेस-TMC-DMK, CPI-M ने पूछा- पार्टी का रुख क्या है?

लगातार किया गया बदनाम...पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी की मौत पर छलका ममता बनर्जी का दर्द, कहा- झूठे आरोप लगाए गए

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

बंगाल में CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर हत्या, बीजेपी पर हमला कराने का आरोप; CM शुभेंदु का आया बयान