देश

हर साल 9 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता 'प्रवासी भारतीय दिवस'? जानें इसके पीछे का इतिहास और इस साल की थीम

दामिनी सिंह

नई दिल्ली : हर साल 9 जनवरी को 'प्रवासी भारतीय दिवस' (NRI Day) मनाया जाता है। क्योंकि इसी दिन साल 1915 को महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से मुंबई लौटे थे। यह दिवस उनके लौटने के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन प्रवासी भारतीय सम्मेलन के दौरान विदेशों में रह रहे भारतीयों (Non Resident Indian community) को सम्मानित किया जाता है। 

इंदौर में तीन दिवसीय सम्मेलन

दरअसल, इस दिवस को मनाने की शुरुआत साल 2003 से हुई थी। भारतीय संस्कृति, आर्थिक और पारंपरिक गौरव को आगे बढ़ाने वालों को प्रवासी भारतीय सम्मान दिया जाता है। इस साल प्रवासी भारतीय दिवस के मौके पर इंदौर में तीन दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया है। जिसकी शुरुआत 8 जनवरी से हो रही है। तो वहीं 10 जनवरी को सम्मेलन का समापन होगा।

इंदौर में प्रवासी भारतीय आयोजन

गौरतलब है कि इस बार प्रवासी भारतीय दिवस का 17वां समारोह (17th Pravasi Bharatiya Divas) का आयोजन मध्यप्रद्रेश के खूबसूरत शहर इंदौर में किया जा रहा है। आयोजन के लिए प्रवासी भारतीय सम्मान अवार्ड्स के लिए 27 हस्तियों को भी चुना गया है। जानकारी के मुताबिक विदेश मंत्री एस.जयशंकर की अध्यक्षता वाली समिति ने इन विदेशी हस्तियों को चुना है।

पीएम किसान योजना: 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसान पोर्टल पर तुरंत करें ये काम, नहीं अटकेगा पैसा

कोलकाता में मनाया जाएगा 19वां प्रवासी भारतीय दिवस, Gen-Z के लिए विशेष सेगमेंट; शेड्यूल जारी

अगर डॉलर के मुकाबले 99 तक गिरा रुपया, तो महंगा होगा पेट्रोल, पढ़ाई और विदेशी यात्रा, जानें किसको होगा लाभ

खुले आकाश में परिंदों की लंबी उड़ान, राजस्थान के जैसलमेर के डेजर्ट नेशनल पार्क से आई खूबसूरत तस्वीरें

अमृतसर में हथियार सप्लायर गिरफ्तार, AK-47, कारतूस और 2 हैंड ग्रेनेड बरामद, पाकिस्तान से हो सकता है कनेक्शन