कॉकरोच जनता पार्टी का एक्स अकाउंट बंद, (सोर्स- AI) 
देश

राजनीतिक प्रभाव या सुरक्षा का सवाल, सरकार ने क्यों ब्लॉक किया कॉकरोच जनता पार्टी का एक्स अकाउंट? जानें सबकुछ

Cockroach Janta Party: 'एक्स' अकाउंट बंद होने पर पार्टी के संस्थापक अभिजित दिपके ने कड़ा विरोध जताया। उन्होंने कहा कि जिसका डर था, वही हुआ और उनके अकाउंड को बंद कर दिया गया।

मनोज आर्या

Why Cockroach Janta Party's 'X' Account Banned? देश के मुख्य न्यायधीश सूर्यकांत के एक टिप्पणी के बाद बनी कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का ऐक्स अकाउंट बैन कर दिया गया है। दरअसल, बीते हफ्ते सुप्रीम कोर्ट में एक मामले की सुनवाई करते हुए सीजेआई ने देश के बेरोजगार युवाओं को कथित तौर पर कॉकरोच करार दिया था। इस पर बवाल मचने के बाद उनको सफाई देना पड़ा था। इस दौरान युवाओं ने उनके इस बयान का खुलकर विरोध किया और इसी कड़ी में कॉकरोच जनता पार्टी की शुरुआत हुई। सोशल मीडिया पर मजाक-मजाक में शुरू हुई इस पार्टी के तेजी से फॉलोवर बढ़ने लगे।

हालांकि, अब पार्टी का 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट भारत में विथहेल्ड (बैन) कर दिया गया है। हालांकि, सीजेपी का इंस्ट्रग्राम अकाउंट अब भी एक्टिव है। इससे पहले कॉकरोच जनता पार्टी के पेज ने गुरुवार को ही फॉलोअर्स के मामेल में भाजपा को पीछे छोड़ दिया था। इंस्टाग्राम पर पार्टी के पेज को 1 करोड़ से ज्यादा लोगों अब तक फॉलो कर चुके हैं। इसके मुकाबले बीजेपी के केवल 87 लाख फॉलोअरस हैं।

जिसका डर था, वही हुआ- अभिजित दिपके

'एक्स' अकाउंट बंद होने पर पार्टी के संस्थापक अभिजित दिपके ने कड़ा विरोध जताया। उन्होंने कहा कि जिसका डर था, वही हुआ और उनके अकाउंड को बंद कर दिया गया। इंस्ट्रग्राम पर एक वीडियो साझा करते हुए उन्होंने कहा कि जिसका डर था वही हुआ। वीडियो में दिपके ने कहा कि पहले हमारे अकाउंट को हैक करने की कोशिश की गई, लेकिन जब वे इसमें सफल नहीं हो सके तो उन्होंने इसे बैन कर दिया है। उन्होंने बताय कि हमारा ऑफिशियल एक्स अकाउंट इस समय भारत में दिखाई नहीं दे रहा है।

देश के युवाओं से आवाज उठाने की अपील

अपने इंस्ट्रग्राम वीडियो में अभिजित दिपके ने देश के युवाओं से इस एक्शन के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि आप लोग आवाज उठाएं कि आखिर हमारी पार्टी के एक्स अकाउंट को बिना किसी कारण क्यों बैन किया गया। इस पर ऐसा क्या लिखा था। हम सिर्फ सरकार से एकाउंटेबिलिटी मांग रहे थे। हमने कोई गलत चीज नहीं लिखी थी और बदले में इन्होंने हमारा अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिया। ये कहां की डेमोक्रेसी है। मैं चाहता हूं आप सब ये सवाल पूछें। अब आम आदमी के मन में एक ही सवाल है कि सरकार ने क्यों ऐसा कदम उठाया? राजनीतिक प्रभाव या सुरक्षा सवाल, सरकार के इस कार्यवाही के पीछे क्या वजह हो सकती है। आइए सबकुछ विस्तार से समझने की कोशिश करते हैं।

'राजनीतिक दवाब के कारण एक्शन'

कॉकरोच जानता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके की माने तो, यह कार्रवाई राजनीतिक दबाव का हिस्सा हो सकती है। पार्टी के सोशल मीडिया अभियान के जरिए हाल ही में हुए नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामलों को लेकर केंद्र सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई जा रही थी, जिससे युवाओं का गुस्सा सोशल मीडिया पर लगातार बढ़ रहा था।

राजनीतिक दवाब के कारण बंद किया गया ऐक्स अकाउंट- अभिजीत दिपके

IT एक्ट के तहत बैन हुआ अकाउंट?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' ने स्पष्ट रूप से कहा है कि भारत सरकार या संबंधित कानूनी अथॉरिटी की तरफ से मिले आधिकारिक आदेश और कानूनी मांग के बाद ही इस अकाउंट को भारत में विथहेल्ड यानी की बैन किया गया है। आमतौर पर सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (IT Act) की धाराओं के तहत ऐसी सामग्री या अकाउंट्स को ब्लॉक किया जाता है जो कानून-व्यवस्था या प्रशासनिक व्यवस्था के लिहाज से संवेदनशील माने जाते हैं।

तेजी से बढ़ते प्रभाव पर नकेल

इस ऑनलाइन अभियान ने कुछ ही दिनों में सोशल मीडिया पर भारी लोकप्रियता हासिल कर ली थी। इंस्टाग्राम पर इस 'मीम-आधारित' पार्टी के 13 मिलियन (1.3 करोड़) से ज्यादा फॉलोअर्स हो चुके थे, जिसने देश की सत्ताधारी पार्टी बीजेपी के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या (लगभग 8.8 मिलियन) को भी पीछे छोड़ दिया था। युवाओं के बीच इसके तेजी से बढ़ते प्रभाव को देखते हुए इस पर नकेल कसी गई।

FIR दर्ज होते ही राहुल गांधी ने खत्म किया धरना, बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम

झारखंड में भर्ती घोटाले पर देवेंद्र महतो का बड़ा ऐलान, 24 अगस्त से ‘भर्ती सुधार यात्रा’, सरकार को दी चेतावनी

PM तारिक रहमान के भारत दौरे पर बढ़ा सस्पेंस, राष्ट्रपति भवन ने ‘चेंज ऑफ गार्ड’ रद्द करने का फैसला लिया वापस

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: पुलिस ने मानी धरने पर बैठे राहुल गांधी की मांग, पेलेट गन केस में दर्ज हो रही FIR

पुलिस ने मानी धरने पर बैठे राहुल गांधी की मांग, पेलेट गन केस में दर्ज हो रही FIR